क्रिकेट

रोहित शर्मा ने भारत-पाकिस्तान की विश्व कप की प्रतिद्वंद्विता को दिया नया नाम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 11, 2023, 12:11 AM IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आगामी विश्व कप के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले को नया नाम दिया है। जानिए हिटमैन ने क्या कहा?

Image

भारत बनाम पाकिस्तान

मुंबई: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से खेले जाने वाले वाले आगामी विश्व कप 2023 के आगाज में अब तकरीबन पचास दिन का वक्त बचा है। अहमदाबाद में 5 अक्टूबर को पिछले बार की विजेता और उपविजेता इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन प्रशंसकों को सबसे ज्यादा इंतजार 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले का है।

वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहा है भारत

साल 1992 से लेकर साल 2019 तक भारत-पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को विश्व कप के दौरान मिली है। पाकिस्तान की टीम वनडे फॉर्मेट में विश्व कप के दौरान भारतीय टीम से एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। साल 2021 में दुबई में टी20 विश्व में भारत के खिलाफ हार का सिलसिला आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान ने तोड़ दिया था। लीग मैच ने पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी। ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ियों और प्रशंसकों को वनडे फॉर्मेट में भी इस मैच का इंतजार बेसब्री से है।

रोहित ने बताया भारत-पाक मुकाबले को अल-क्लासिको

ऐसे में मुंबई में गुरुवार को एक कार्यक्रम से इतर प्रेस को संबोधित करते हुए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप के दौरान खेले जाने वाले मुकाबले को फुटबॉल की भाषा में एल-क्लासिको यानी क्लासिक मुकाबला करार दिया। रोहित का मानना है कि भारत-पाकिस्तान से बड़ी प्रतिद्वंद्विता विश्व कप में और कोई नहीं हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर रोहित की भारत-पाक मुकाबले को नया नाम देन पर खिंचाई हो गई। प्रशंसकों ने कहा, ये कैसा अल क्लासिको है। जहां दूसरी टीम ने एक भी मैच अबतक नहीं जीता है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article