क्रिकेट

Rohit Sharma 11000 Runs: रोहित शर्मा ने तोड़ा रिकी पॉन्टिंग और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बने वनडे इतिहास के दूसरे सबसे तेज 11 हजारी

Rohit Sharma 11000 runs in ODIs: कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के पहले मुकाबले के दौरान वनडे क्रिकेट इतिहास के दूसरे सबसे तेज 11 हजार रन बनाने खिलाड़ी बन गए।

Image

रोहित शर्मा

Photo : AP

Rohit Sharma 11000 Runs: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ कटक में 119 रन की आतिशी पारी खेलने के बाद वनडे क्रिकेट इतिहास के दसवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने थे। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य की पीछा करते हुए जैसे ही 13 रन का आंकड़े को पार करते ही वनडे क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए।

261वीं पारी में रोहित ने पूरे किए 11 हजार रन

रोहित ने ये उपलब्धि 269वें मैच की 261वीं पारी में हासिल की। इस हिसाब से वो विराट कोहली के बाद सबसे तेज गति से 11 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने साल 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए विश्व कप के मुकाबले में वनडे में 11 हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि करियर के 230वें मैच की 222 वीं पारी में हासिल की थी।

सचिन तेंदुलकर और रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा

इस सूची में तीसरे पायदान पर सचिन तेंदुलकर पहुंच गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 284 मैच की 276 पारियों में 11 हजार रन वनडे क्रिकेट में पूरे किए थे। वहीं रिकी पॉन्टिंग ने 295 मैच की 286 पारियों में 11 हजार रन पूरे किए थे। दोनों पूर्व धाकड़ खिलाड़ी रोहित शर्मा से पीछे रह गए हैं। रोहित शर्मा के नाम खबर लिखे जाने तक 269वें मैच की 261 पारियों में

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article