क्रिकेट

इस खिलाड़ी के कारण राजस्थान छोड़ना चाहते हैं सैमसन, पूर्व CSK खिलाड़ी का दावा

सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ने संजू सैमसन के राजस्थान छोड़ने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उनका दावा है कि संजू ने इसी खिलाड़ी के कारण राजस्थान रॉयल्स को छोड़ने का मन बनाया होगा। साथ ही उन्होंने सीएसके में उनके शामिल होने की उम्मीदों पर भी बात की है।

Image

संजू सैमसन (साभार-IPL)

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के ट्रेड की चर्चाएं तेज हो चली हैं। किसी को अंदाजा नहीं है कि इस बल्लेबाज ने आखिरकार उस टीम से अलग होने का फैसला कैसे कर लिया जिसने उन्हें शुरुआत में मौका दिया। अब इसको लेकर सीएसके के एक पूर्व खिलाड़ी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने राजस्थान के उस खिलाड़ी का नाम बताया है जिसके कारण सैमसन राजस्थान टीम को छोड़ रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल के अगले सीजन में सैमसन नई टीम के साथ दिख सकते हैं। वह साल 2013 से इस टीम के साथ बने हुए हैं, लेकिन पिछला सीजन टीम और उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। इंजरी के कारण वह 2025 में केवल 9 मैच ही खेल पाए थे।

रियान पराग हो सकते हैं कारण

सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का दावा है कि रियान पराग, संजू के राजस्थान छोड़ने का कारण हो सकते हैं। "मुझे लगता है कि इसका कारण रियान पराग है। अगर आप उसे कप्तानी के लिए चुनते हैं, तो संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी के टीम के साथ बने रहने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?

हालांकि, साथ ही बद्रीनाथ ने उनके सीएसके में जाने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह धोनी के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट होंगे। इसके बावजूद प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना उनके लिए मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा 'अगर संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में आते हैं, तो वह एमएस धोनी के एक विकल्प हो सकते हैं। सैमसन एक ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो टॉप तीन या चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हैं। वह ऐसा खिलाड़ी नहीं हैं जो प्लेइंग इलेवन में पांचवें या छठे नंबर पर फिट हो सके। CSK में उस नंबर पर पहले से ब्रेविस जैसे खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कप्तानी को लेकर भी बात की है। उनके अनुसार अगर संजू को सीएसके में कप्तान बनाया जाए तो रुतुराज गायकवाड़ जो पहले से ही इस टीम के कप्तान हैं, उन्हें समस्या हो सकती है। मुझे लगता है कि संजू को लाने से पहले उन्हें इन सब सवालों का जवाब ढूंढ लेना पड़ेगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article