क्रिकेट

LSG vs DC: 'हमें एक ऐसे इम्पैक्ट प्लेयर की...', निराश ऋषभ पंत ने गिनाए हार के कारण

दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत निराश दिखे। उन्होंने मैच के बाद बात करते हुए हार के एक-एक कारणों को निनाया। उन्होंने बताया कि टीम को किसके चलते हार मिली। साथ ही यह भी कहा कि टीम को एक बेहतरीन इम्पैक्ट प्लेयर की जरूरत है जो रन बना सके। लखनऊ ने शहबाज अहमद को मिचेल मार्श की जगह इम्पैक्ट सब के रूप में यूज किया था।

Image

मैच हराने के बाद निराश दिखे ऋषभ पंत। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 के स्कोर पर चार विकेट गंवाने के बाद दिल्ली की टीम बैकफुट पर थी। वहां से स्टब्स और रिजवी ने कमाल की पारी खेली। रिजवी की यह पारी उनके अब तक के आईपीएल करियर की सबसे बेहतरीन पारी है। पहली पारी में दिल्ली के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। उसके बाद उनके ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया लेकिन रिजवी और स्टब्स ने अच्छी साझेदारी की और टीम को जीत दिला दी।

लखनऊ के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 141 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम के तरफ से मिचेल मार्श और अब्दुल समद ही 30 का स्कोर पार कर सके। बाकी के बल्लेबाज 20 का स्कोर भी नहीं छू सके। हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत निराश दिखे। उन्होंने हार के कारणों को एक-एक करके गिनाया।

'नहीं बनी लंबी साझेदारी'

ऋषभ पंत ने कहा, अपने आउट होने से उबरने का सबसे अच्छा तरीका है उसे नजरअंदाज करना, क्योंकि आप उसे नियंत्रित नहीं कर सकते। हमने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसमें लंबी साझेदारी नहीं बन पाई। हमें एक ऐसे इम्पैक्ट प्लेयर की जरूरत थी जो कुछ रन जोड़ सके, क्योंकि इस अच्छी पिच पर हमारा स्कोर पर्याप्त नहीं था।

'20 एक्स्ट्रा रन नुकसानदेह'

पंत ने आगे कहा, हम शुरुआत में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन आजमाना चाहते थे, ताकि विपक्षी टीम के बाएं हाथ के स्पिनर को लय में आने से रोका जा सके। नई गेंद से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, लेकिन 140 रन बनाकर आप विपक्ष पर दबाव नहीं डाल सकते। 20 अतिरिक्त रन नुकसानदेह रहे। आप आगे मुझे टॉप ऑर्डर में खेलते हुए जरूर देख सकते हैं।

समीर रिजवी और स्टब्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी

लखनऊ ने शुरुआत में बेहतरीन गेंदबाजी की। शमी ने दिल्ली को पहली गेंद पर झटका दिया। इसके बाद प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने एक के बाद एक विकेट निकाल कर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया था। लेकिन समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 119 रन की साझेदारी कर लखनऊ को मैच से दूर कर दिया।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!