आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स है। लखनऊ ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 141 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को 142 रन का टारगेट मिला।
लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श ने 35 और अब्दुल समद ने 36 रन की पारी खेली। इसके अवाला अन्य कोई भी बल्लेबाज 20 का स्कोर भी नहीं पार कर सका। दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पहली गेंद पर झटका लगा। मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट किया। इस विकेट के साथ ही शमी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
मोहम्मद शमी ने आईपीएल के इतिहास में पांचवीं बार पहली गेंद पर विकेट चटकाया। वह टी20 लीग में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने। ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, अशोक डिंडा, भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, लसिथ मलिंगा और उमेश यादव ने तीन-तीन बार पहली गेंद पर विकेट चटकाए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 11 बार पहली गेंद पर विकेट चटकाए हैं।
इसके अलावा मोहम्मद शमी ने मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आईपीएल में एक ही बल्लेबाज को दो बार गोल्डन डक पर आउट करने का दोनों खिलाड़ियों ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।
मलिंगा ने मयंक अग्रवाल को साल 2011 में पहली बार और दूसरी बार साल 2015 में पहली गेंद पर आउट किया था। शमी ने साल 2022 में केएल राहुल को पहली बार तो दूसरी बार इस सीजन पहली गेंद पर आउट किया। इसके साथ ही शमी दो अलग-अलग टीमों के लिए आईपीएल डेब्यू करते हुए पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंद बने। साल 2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए तो अब लखनऊ के लिए आईपीएल डेब्यू करते हुए पहली गेंद पर विकेट चटकाई।
पहली गेंद पर विकेट गंवाने के बाद दिल्ली को एक के बाद एक बड़े झटके लगे। टीम ने 26 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। केएल राहुल (0), पथुम निसांका (1), नीतीश राणा (15) और अक्षर पटेल (0) बड़ी पारी नहीं खेल पाए।