क्रिकेट

IND vs AFG: ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड, स्टंप के पीछे से रच दिया इतिहास

Rishabh Pant creates history: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया। इस मैच में ऋषभ पंत भले ही बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पाए हो लेकिन उन्होंने स्टंप के पीछे से धमाल मचाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Image

ऋषभ पंत (फोटो- AP)

Rishabh Pant creates history: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे टी20 विश्व कप के 43वें मैच में एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा शिकार करने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 23 वर्षीय पंत ने खेल में तीन कैच लपके और रहमानुल्लाह गुरबाज, गुलबदीन नैब और नवीन उल हक को आउट किया। इस तरह से पंत ने टी20 विश्व कप के मौजूदा संस्करण में कुल दस डिस्मीसल किए हैं।

स्टंप के पीछे इस शानदार प्रदर्शन के चलते पंत चार मैचों में दस शिकार करके टूर्नामेंट के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले खिलाड़ी बन गए। इस युवा खिलाड़ी ने इस सूची में एबी डिविलियर्स, एडम गिलचिस्ट और कुमार संगकारा जैसे कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम नौ-नौ शिकार हैं।

बल्लेबाजी में भी टॉप पर पंत

विकेटकीपिंग के साथ-साथ पंत टूर्नामेंट में भारत के लिए अब तक सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। पंत ने चार पारियों में 38.66 की औसत और 131.81 की स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए हैं। उन्होंने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ़ नाबाद 36* रन बनाए और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ़ 42 रन की पारी खेली थी।

भारत को ऐसे मिली विशाल जीत

मैच में पहले भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए। उनके सलामी जोड़ीदार विराट कोहली ने टूर्नामेंट में पहली बार दोहरे अंक में जगह बनाई, लेकिन अपनी शुरुआत को भुनाने में असफल रहे और राशिद खान के खिलाफ 24 रन बनाकर लॉन्ग ऑफ पर आउट हो गए।

बाद में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में, अफगानिस्तान की टीम जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शनकी बदौलत लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई ओर 134 रन पर ढेर हो गए और भारत को बड़ी जीत मिली। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अब शनिवार, 22 जून को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ में बांग्लादेश से भिड़ेगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article