ऋषभ पंत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीछे छूट गए मुल्तान के सुल्तान

IND vs SA: टेस्ट क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मैदान में उतरने के कुछ देर बाद ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लंबे वक्त बाद टीम इंडिया में इंजरी के बाद लौटे पंत उस वक्त बल्लेबाजी करने आए जब कप्तान शुभमन गिल को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। पंत ने अुनी पारी के 5वीं ही गेंद पर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चलिए जानते हैं क्या है वह रिकॉर्ड?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Nov 15 2025, 18:56 IST
पंत का वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : Rishabh Pant X01 / 07

पंत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे थे। जब गिल के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद मैदान में उतरे तो कुछ ही गेंद खेलने के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह इस फॉर्मेट में छक्के लगाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। (साभार-Rishabh Pant)

बराबरी पर थे पंतImage Credit : Rishabh Pant X02 / 07

बराबरी पर थे पंत

इस मुकाबले से पहले टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत 82 पारी में 90 छक्के लगा चुके थे। वह इस फॉर्मेट में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग की बराबरी पर खड़े थे। उन्हें एक छक्के की दरकार थी, जिसे उन्होंने 5वीं ही गेंद पर हासिल कर लिया। (साभार-X Pant)

पंत बने टेस्ट के सिक्सर किंगImage Credit : Rishabh Pant X03 / 07

पंत बने टेस्ट के सिक्सर किंग

पारी के 38वें ओवर के चौथी गेंद पर ऋषभ पंत ने केशव महाराज को आड़े हाथों लिया और मिड ऑफ की दिशा में एक लंबा छक्का लगाया। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 91 छक्के हो गए और इस फॉर्मेट में वह भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए। (X Pant)

27 रन बनाकर आउट हुए पंतImage Credit : Rishabh Pant X04 / 07

27 रन बनाकर आउट हुए पंत

पंत अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए और 24 गेंद में 27 रन बनाकर कार्बिन बॉश की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 छक्के और 2 चौके लगाए। अब उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 92 छक्के हो गए हैं। (साभार-X Pant)

टूटा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्डImage Credit : Rishabh Pant X05 / 07

टूटा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सहवाग ने 103 मैच की 178 पारी में 90 छक्के लगाए थे। लेकिन अब वह नंबर दो पर खिसक गए हैं। (साभार-ICC)

नंबर 3 पर हिटमैनImage Credit : Rishabh Pant X06 / 07

नंबर 3 पर हिटमैन

पंत के नंबर वन पर पहुंचने के बाद अब रोहित शर्मा नंबर 3 पर खिसक गए हैं। रोहित के 67 मैच में 88 छक्के जड़ चुके हैं। (साभार-ICC )

पंत के नाम कुछ बड़े रिकॉर्डImage Credit : Rishabh Pant X07 / 07

पंत के नाम कुछ बड़े रिकॉर्ड

भारत के लिए वह सबसे ज्यादा 8 शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनका औसत 44 के आस-पास है जो बतौर भारतीय विकेटकीपर सबसे बेहतर है। (साभार-X Pant)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!