क्रिकेट

IPL 2023: चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर की कमान मिल सकता है इस युवा खिलाड़ी को: रिपोर्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 15, 2023, 05:44 PM IST

Kolkata Knight Riders New captains : श्रेयस अय्यर की अनुपिस्थिति में कोलकाता नाइटराइडर्स को नए कप्तान की तलाश है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चोटिल श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में रिंकू सिंह टीम की कमान संभाल सकते हैं। केकेआर के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों कमर दर्द से परेशान हैं।

Image

रिंकू सिंह। फोटो - IPL/BCCI

Kolkata Knight Riders New captains : आईपीएल शुरू होने से पहले तक कई टीमों की परेशानी खत्म नहीं हो रही है। मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगाने के बाद अब दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स को झटका लगा है। केकेआर के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों कमर की दर्द से परेशान चल रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में रिंकू सिंह टीम के नए कप्तान हो सकते हैं। श्रेयस अय्यर आईपीएल के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे। वे अभी कमर की दर्द से परेशान हैं। उनका अभी इलाज चल रहा है। इसके चलते वे अहमदाबाद में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे थे।

रिंकू ने बनाए थे 150 से ज्यादा रन

रिंकू सिंह ने आईपीएल के पिछले सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को कई बार जीत दिलाई थी। रिंकू ने 7 मैचें में 148.71 की स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए थे। वे कोलकाता नाइटराइडर्स के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 25 साल के रिंकू सिंह अभी तक आईपीएल में कुल 17 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 130.05 की स्ट्राइक रेट से कुल 251 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 42 रन है। उन्होंने कुल 23 चौके और 9 छक्के भी जमाए हैं।

केकेआर ने लाखों में खरीदा था

केकेआर ने 2022 के ऑक्शन में रिंकू को लाख रुपयों में खरीदा था। रिंकू की बेस प्राइज 20 लाख रुपए थी। ऑक्शन के दौरान रिंकू को लेकर लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स में काफी खींचातानी देखने को मिला था। लेकिन अंतिम में केकेआर ने बाजी मारी थी। केकेआर ने रिंकू को 55 लाख रुपए में खरीद कर टीम में शामिल किए थे। वे इससे पहले किंग्स-11 पंजाब में थे।

केकेआर के टॉप स्कोरर थे श्रेयस

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2022 में केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। टीम भले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी, लेकिन उनकी कप्तानी की काफी सराहना हुई थी। इसलिए श्रेयस अय्यर की कमी मैच के दौरान टीम को खलेगी। श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन में 14 मैचों में 134.56 की स्ट्राइक रेट से 401 रन बनाए थे। वे टीम के लिए 401 रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी जमाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article