क्रिकेट

टीम इंडिया में चयन के बाद रिंकू सिंह को याद आई एमएस धोनी की दी अहम सलाह

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 16, 2023, 12:03 PM IST

एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए जाने के बाद आतिशी बल्लेबाज रिंकू सिंह को आईपीएल 2023 के दौरान एमएस धोनी की दी सलाह की याद आई। जिसकी वजह से वो टीम इंडिया में जगह हासिल करने में सफल हुए।

Image

एमएस धोनी और रिंकू सिंह( साभार IPL)

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए बल्ले से हाहाकार मचाने वाले बल्लेबाज रिंकू सिंह को आखिरकार टीम इंडिया में एंट्री मिल ही गई। एशियन गेम्स 2023 के लिए युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम में रिंकू सिंह को शामिल किया गया है। विंडीज दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद रिंकू निराश थे लेकिन एशियाई खेलों के लिए टीम में चयन से वो खुश हैं।

आईपीएल 2023 में जमकर मचाया धमाल

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिनिशर और संकटमोचक जैसी दोहरी भूमिकाएं अदा की। उन्होंने 14 मैच में 59.25 के शानदार औसत और 149.53 के स्ट्राइक रेट से 474 रन निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए थे।

माही बोले, तू बहुत सही बैटिंग कर रहा है...

टीम इंडिया में चुने जाने के बाद रिंकू सिंह को आईपीएल के दौरान सीएसके के कप्तान एमएस धोनी से मिली सलाह याद आई। ये सलाह ने उनके एक बेहतर क्रिकेटर बनने में मददगार साबित हुई। रिंकू सिंह ने आईपीएल के दौरान एमएस धोनी से हुई चर्चा का जिक्र करते हुए कहा, माही भाई के साथ हुई चर्चा बेहद फायदेमंद रही। उन्होंने भी अपने करियर में अधिकांश बल्लेबाजी नंबर 5 और 6 पर बल्लेबाजी की है जहां मैं करता हूं। वो इस पोजीशन के हर पहलू से वाकिफ हैं। रिंकू ने आगे कहा, मैंने सहज तरीके से उनसे अपने खेल के बारे में पूछा तो उनकी सलाह भी बेहद सामान्य थी। बहुत सही बैटिंग कर रहा है, जो तू कर रहा है वही करता रह।

हर खिलाड़ी का होता है देश के लिए खेलने का सपना

भारतीय टीम की जर्सी पहनकर खेलने के सवाल पर 26 वर्षीय रिंकू सिंह भावुक हो गए। उन्होंने अपनी सफलता को माता-पिता को समर्पित करते हुए कहा, हर किसी का सपना टीम इंडिया की जर्सी पहनकर खेलना होता है। मैं भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। जितना ज्यादा आप सोचते हैं उतना अपने ऊपर दबाव डालते हैं। मैं जीवन को एक दिन के रूप में लेता हूं। लेकिन जो भी खिलाड़ी प्रोफेशनल स्पोर्ट्स में हैं वो एक ने एक दिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article