क्रिकेट

ENG vs AUS: अब तक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट, लेकिन इसलिए फिर भी रिकी पोंटिंग हैं इस बॉलर से नाराज

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 30, 2023, 02:41 PM IST

Ricky Ponting slams Ollie Robinson: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को लेकर दिग्गजों की कड़ी प्रतिक्रियाएं दूसरे एशेज टेस्ट में भी आना जारी है। रॉबिनसन ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में तीन विकेट लिए लेकिन वो काफी महंगे साबित हुए। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने उनको आड़े हाथों लिया है।

Image

ओली रॉबिनसन (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज
  • दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ओली रॉबिनसन महंगे साबित हुए
  • रिकी पोंटिंग ने रॉबिनसन की आलोचना की

ENG vs AUS, 2nd Ashes Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे दूसरे एशेज टेस्ट मैच में एक खिलाड़ी फिर दिग्गजों के निशाने पर है। पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद आलोचनाएं झेलने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन (Ollie Robinson) अब दूसरे टेस्ट में भी कुछ खास करते नहीं दिख रहे हैं। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट तो चटकाए लेकिन वो 100 रन लुटाते हुए सबसे महंगे साबित हुए। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने उनकी आलोचना की है।

लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट (Ashes Test) की पहली पारी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने 24.4 ओवर में 100 रन लुटाते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने शीर्ष क्रम में सिर्फ मार्नस लाबुशेन का विकेट लिया। जबकि बाकी दो विकेट पुछल्ले बल्लेबाजों (जोश हेजलवुड और नाथन ल्योन) के थे। दिलचस्प बात ये भी है कि इन तीन विकेटों के साथ रॉबिनसन मौजूदा सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं, लेकिन बेहद कम औसत और खराब इकॉनमी के साथ (ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण की तुलना में)।

आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वो सीरीज में बिल्कुल भी खतरनाक नजर आए हैं। मेरा मतलब है कि अगर आप उसके विकेटों को देखें तो हर मैच में उसने पुछल्ले बल्लेबाजों (Tailenders) को आउट किया है।"

पोंटिंग ने आगे कहा, "हां यहां उसने मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को आउट किया, लेकिन उसके बाद उसने 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबाजों को आउट किया। अगर वो विकेट ना मिलते तो उसके आंकड़े होते 1 विकेट 4 रन प्रति ओवर के साथ।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article