Rohit Sharma: भारतीय टीम 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। इस बीच आज BCCI की एक बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के भविष्य पर बात होनी है। रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं है, लेकिन सारा फोकस रोहित शर्मा पर रहने वाला है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है इंग्लैंड दौरे के समय रोहित शर्मा को चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर ने नहीं, बल्कि समिति के किसी और सदस्य ने टीम के प्लान के बारे में बताया था। जिससे वह नाराज हो गए थे।
संन्यास लेने का फैसला कर चुके थे रोहित
इसके बाद ऐसी चर्चा थी कि रोहित शर्मा अपने गुस्से के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद संन्यास लेने का फैसला कर चुके थे। उस दौरान मीडिया में तेजी से खबरें आईं कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 19 जुलाई को होने वाला तीसरा वनडे रोहित का आखिरी मैच होने वाला है। सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने इस खबर का खंडन किया और कहा था कि अनुभवी बल्लेबाज तब तक भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे जब तक वह टीम की योजना का हिस्सा हैं। लॉर्ड्स में आखिरी वनडे में उनकी शानदार 138 रनों की पारी ने भी यह सुनिश्चित कर दिया था कि अब संन्यास का सवाल ही नहीं उठता।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान सीरीज में नहीं चुने जाने पर इमोशनल हुए क्रुणाल पांड्या
रोहित शर्मा ने शतक जड़कर दिया था जवाब
39 साल के रोहित ने इन अफवाहों का जवाब अपने बल्ले से दिया। दबाव में शतक लगाकर उन्होंने बता दिया कि अभी वह रुकने वाले नहीं हैं। BCCI ने उनका एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में रोहित ने कहा, "मेरा काम बल्ले से है। मैदान पर आकर देश और टीम के लिए खेलना है। डेब्यू से ही मुझे यही सिखाया गया है और मैं वही करता रहूंगा। शोर तो डेब्यू से ही है और जब तक खेलूंगा, तब तक रहेगा। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए जरूरी है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं और टीम को कैसे जिताता हूं।"
