क्रिकेट

RR vs RCB: टॉस के दौरान मैदान पर सोलर लैंप लेकर क्यों पहुंची महिला? जानिए वजह

Rajasthan Royals special initiative: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में जब राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच टॉस हुआ तो दोनों कप्तानों के साथ-साथ एक महिला भी मैदान पर पहुंची। उस महिला के हाथों में एक सोलर लैंप था जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

Image

टॉस के दौरान सोलर लैंप लेकर पहुंच महिला (फोटो- IPL/BCCI)

Rajasthan Royals special initiative: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रही है। जयपुर के सवाईं मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच के दौरान जब टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर पहुंचे तो हर कोई उनके साथ सोलर लैंप लेकर पहुंची महिला को देखकर हैरान रह गया।

दरअसल जैसे ही दोनों कप्तान मैदान पर पहुंचे तो उनके पीछे-पीछे राजस्थानी पारंपरिक ड्रेस पहनकर एक महिला भी पहुंची। उनके हाथ में एक लैंप और सोलर पैनल था। महिला ने लैंप पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को दिया। संजू ने फिर इस लैंप को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को दिया।

लैंप लेकर क्यों पहुंची महिला?

इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले परिवर्तन का समर्थन करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।उन्होंने घोषणा की है कि वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ #पिंकप्रॉमिस मैच के दौरान दोनों टीमों द्वारा जड़े गए प्रत्येक छक्के पर 6 घरों में सोलर पैनल दान देंगे। इसी का शुभारंभ करने के लिए मैच की शुरुआत से पहले टॉस के दौरान एक राजस्थानी महिला लैंप लेकर पहुंची थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें