क्रिकेट

RCB vs MI: हार्दिक नहीं खेल रहे आज का मुकाबला, टॉस के बाद क्या बोले बेंगलुरु और मुंबई के कप्तान

RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 54वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हो रहा है। यह इस सीजन का सबसे चर्चित मैच है, जो रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। जानिए टॉस के बाद इस बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर दोनों टीम के कप्तानों ने क्या कहा?

Image

सूर्यकुमार यादव रजत पाटीदार (फोटो साभार- IPL/BCCI)

RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 54वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हो रहा है। यह इस सीजन का सबसे चर्चित मैच है, जो रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादवसंभाल रहे हैं। इस मैच में फिर से हार्दिक पांड्या मुंबई के लिए नहीं खेल रहे हैं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मैच का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस के बाद क्या बोले बेंगलुरु के कप्तान पाटीदार

हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी और मजबूत लग रही है, इसलिए हमारी कोशिश होगी कि सामने वाली टीम को कम रन पर रोका जाए और बाद में लक्ष्य का पीछा किया जाए। यहाँ की परिस्थितियाँ हमारे लिए नई नहीं हैं। दर्शकों का समर्थन भी शानदार है और मैदान की आउटफील्ड काफी अच्छी है। सभी लोग इस मैच का इंतजार कर रहे थे। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं जो पिछले मैच में थी। कुछ मुकाबलों में हमें हार मिली है, लेकिन हमारा पूरा ध्यान अपनी टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने पर है, न कि विरोधी टीम पर।

टॉस के बाद क्या बोले मुंबई के कप्तान

हम पहले बल्लेबाजी करने को लेकर काफी आत्मविश्वास में हैं। मैदान बड़ा है और काली मिट्टी की पिच है, इसलिए बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाना दूसरी टीम पर दबाव डाल सकता है। हम पिछले मैच वाली ही टीम के साथ उतर रहे हैं। हमारी टीम में गेंदबाजी को लेकर हमेशा अच्छी चर्चा होती रहती है। कई बार गेंदबाजों के लिए हालात मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन हम लगातार हर दिन खुद को बेहतर बनाने और सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर।

पॉइंट टेबल में कौन सी टीम किस नंबर पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मैच में एक मुश्किल समय में उतर रही है। GT और LSG से हाल ही में मिली हार के बाद वे पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि वे अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बने हुए हैं, लेकिन उनकी बढ़त कम होती जा रही है। टीम को उंगली की चोट के कारण फिल सॉल्ट की कमी खली और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी संघर्ष करते दिखे हैं। रजत पाटीदार की टीम के लिए रायपुर में खेलना एक और चुनौती है, क्योंकि बारिश के कारण RCB को इस मैदान पर अभ्यास के लिए सिर्फ एक घंटा ही मिल पाया। टॉप चार में बने रहने और अपनी हालिया गिरावट को रोकने के लिए उन्हें आज का मैच जीतना जरूरी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह सीजन का 11वां मुकाबला है। इससे पहले खेले गए 10 मुकाबलों में से बेंगलुरु को 6 मैचों में जीत मिली है और 4 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं मुंबई इंडियंस का अबतक सीजन में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। अब तक खेले 10 मैच में से सिर्फ 3 में उसे जीत मिली है और 7 में हार का मुंह देखना पड़ा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians IPL 2026 Full Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Royal Challengers Bengaluru Full Squad):

रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

मुंबई इंडियन्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Mumbai Indians Full Squad):

हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मो. इज़हार, रघु शर्मा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article