क्रिकेट

IPL 2026, RCB vs DC Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज, जानिए कैसा रहेगा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का हाल

IPL 2026, RCB vs DC Pitch Report In Hindi Today Match: आज (18 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के छब्बीसवें मुकाबले में पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होने जा रही है। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का चौथा मैच है। इससे पहले खेले पिछले मैच में यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया है। रॉयल चैलेंजर्स की टीम चाहेगी कि वह इस मुकाबले अपने घर पर लगातार चौथी जीत दर्ज करे। आईए जानते हैं बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज बेंगलुरु के मौसम का हाल।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट

Royal Challengers Bengaluru Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के छब्बीसवें मुकाबले में पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होने जा रही है। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में होगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar patel) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन में अबतक 5 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उसे जीत मिली है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मुकाबले में उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से मात दी ङै। अंक तालिका में आरसीबी दूसरे स्थान पर है। ऐसे में उसकी नजर दिल्ली को पटखनी देकर पॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंचने की होगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अबतक खेले 4 मैच में से दो मुकाबले हारे हैं, जबकि दो मैच में उसे जीत मिली है। अंक तालिका में दिल्ली अभी छठे पायदान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच बेंगलुरू में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। जानिए कैसा रहेगा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का हाल?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Head to Head)

IPL के इतिहास में बेंगलुरु और दिल्ली की टीमों के बीच अब तक कुल 33 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है। बेंगलुरू ने जहां 33 मुकाबलों में 20 मैच में जीत हासिल की है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 12 मैचों में जीत मिली है। इन दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। दिल्ली के लिए आरसीबी को उसके घर पर हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। अपने घर पर आरसीबी की टीम और भी ज्यादा खतरनाक नजर आ रही है। जिस तरह IPL के इतिहास में आरसीबी का पलड़ा दिल्ली पर भारी दिख रहा है, उसे देखते हुए इस मैच में आरसीबी बाजी मार सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज की पिच रिपोर्ट (RCB vs DC IPL Match Today Pitch Report)

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 26वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीजन में अबतक तीन मुकाबले खेले गए हैं। इन तीनों मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत मिली है। आईपीएल 2026 के उद्घाटन मुकाबले में 28 मार्च को आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। वहीं, 5 अप्रैल को आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था और इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से मात दी थी। 15 अप्रैल को इस मैदान पर हुए तीसरे मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया था। ऐसे में बेंगलुरु की नजर शनिवार को अपने घर पर सीजन की चौथी जीत दर्ज करने पर होगी। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है और यहां पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। सीएसके के खिलाफ इसी मैदान पर इस सीजन आरसीबी ने 250 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस मैदान पर हुए पिछले मुकाबले में एलएसजी से मिले 147 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने मात्र 15.1 ओवरों में ही चेज कर लिया था। इस मैदान की पिच पर गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाला कप्तान रनों का पीछा करना ज्यादा पसंद करता है।

आईपीएल 2026 के छब्बीसवें मुकाबले में बेंगलुरु और दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Bengaluru vs Delhi IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के छब्बीसवें मुकाबले में बेंगलुरु और दिल्ली के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। बेंगलुरु के फैंस की सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली(Virat Kohli) पर होंगी। इस दिग्गज बल्लेबाज ने भी अभी तक अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया है। इसके अलावा आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar), देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal), फिल साल्ट(Phil Salt) और टिम डेविड(Tim David) ने इस सीजन में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से अलग छाप छोड़ी है। क्रुणाल पांड्या(Krunal Pandya) से भी आरसीबी के फैंस को ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में जोश हेजलवुड(Josh Hazlewood), भुवनेश्वर कुमार(Bhuvneshwar Kumar) पर भी सबकी नजरें होंगी। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो फैंस को केएल राहुल(KL Rahul), डेविड मिलर(David Miller), पथुम निसांका(Pathum Nissanka) और ट्रिस्टन स्टब्स(Tristan Stubbs) से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। वहीं कप्तान अक्षर पटेल(Axar Patel) से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। जबकि गेंदबाजी में दिल्ली के फैंस को कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav), मुकेश कुमार(Mukesh Kumar) और टी नटराजन(T Natrajan) से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

बेंगलुरु और दिल्ली की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Royal Challengers Bengaluru Full Squad):

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Delhi Capitals Full Squad):

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article