RCB vs DC Flashback: आईपीएल 2023 में अब तक चार मुकाबला गंवा चुकी दिल्ली की टीम के सामने एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम बेंगलुरु में बल्लेबाजों से सजी आरसीबी की टीम होगी। दिल्ली को अभी अपना जीत का खाता खोलना है जबकि 3 मुकाबला खेल चुकी आरसीबी अब तक केवल एक जीत दर्ज कर पाई है। आरसीबी ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया था, जबकि उसके बाद उसे लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि मुंबई के खिलाफ उसका पिछला मुकाबले आखिरी गेंद तक पहुंचा था इसके अलावा वो हर मुकाबले में संघर्ष करते नजर आई है। दोनों ही टीम के लिए जीत जरूरी है लेकिन होम ग्राउंड पर आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
वॉर्नर की पारी पर भारी डीके और मैक्सवेल
पिछली बार जब ये दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तो बाजी आरसीबी के हाथ लगी थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उनकी आरसीबी की टीम ने उस मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से सर्वाधिक 66 रन की पारी दिनेश कार्तिक ने खेली थी। उन्होंने केवल 34 गेंद पर 5 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से ये रन बनाए थे। डीके के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने भी 55 रन की पारी खेली थी। हालांकि इस सीजन डीके का बल्ला अब तक खामोश है।
काम नहीं आई थी वॉर्नर की पारी
190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 173 रन ही बना पाई थी। डेविड वॉर्नर ने 38 गेंद पर 66 रन की पारी खेली थी। वॉर्नर के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया था। इस बार भी वॉर्नर के अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज चल नहीं पाया था। अगर उसे आरसीबी के खिलाफ अपने 5वें मुकाबले में जीत दर्ज करनी है तो बल्लेबाजों को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी।
