क्रिकेट

PAK vs ENG Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, 357 रन की बढ़त बनाकर ड्राइविंग सीट पर इंग्लैंड

PAK vs ENG Day 3 Highlights: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने 357 रन की बढ़त ले ली। तीसरे दिन स्टंप होने तक डेव लॉरेंस 50 और ओली रॉबिन्सन 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

Image

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (साभार-X)

PAK vs ENG Day 3 Highlights: पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल समय से पहले रोक देना पड़ा। खेल रोके जाने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। इस तरह उसकी कुल बढ़त 357 रन की हो गई है और अब भी उसके 3 विकेट बाकी है। तीसरे दिन स्टंप होने तक डेव लॉरेंस 50 और ओली रॉबिन्सन 2 रन बनाकर नाबाद हैं। चौथे दिन दोनों खिलाड़ी जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने के फिराक में होंगे और पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहेंगे।

बारिश के कारण खेल में कई बार रुकावट आई। पहले सेशन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। दोपहर में खेल शुरू हुआ तो इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 81 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। उस समय उसकी कुल बढ़त 261 रन थी। इसके बाद करीब 23 ओवर के खेल में उसने 81 रन और जोड़े, लेकिन इस दौरान तीन विकेट भी गंवा दिए। मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने एमिलियो गे को 31 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद हैरी ब्रूक 34 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। ब्रूक और डैन लॉरेंस ने पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। अब्बास ने जेमी स्मिथ को सात रन पर आउट कर अपना तीसरा विकेट लिया।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 110 रन पर सिमट गई। इससे इंग्लैंड को पहली पारी में 180 रन की बड़ी बढ़त मिली थी। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी के अंतर से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली थी और अब उस पर सीरीज बचाने की चुनौती भी है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article