क्रिकेट

RCB IPL 2026 schedule: बेंगलुरु पर खिताब बचाने की होगी चुनौती, जानिए कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी आरसीबी

RCB 2026 IPL Schedule (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 शेड्यूल) Match List, Match Timings Team Squad: आईपीएल 2026 के 20 दिन के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। आईपीएल के 19वें संस्करण के पहले फेज में 20 मैच खेले जाएंगे। जानिए कब, कहां और किस टीम के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु? ऐसा है बेंगलुरु की टीम के मैचों का पूरा कार्यक्रम।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल 2026 शेड्यूल।

Royal Challengers Bengaluru Schedule, Match List IPL 2026: इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खिताब बचाने की चुनौती बड़ी है। IPL 2025 में अपना पहला खिताब जीतने के बाद आरसीबी इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेगी। आईपीएल के 19वें सीजन का उद्घाटन मैंच पूर्व चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद से साथ होगा। यह मुकाबला 28 मार्च को भारतीय समयानुसार, शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

रजत पाटीदार की कप्तानी में 18 साल के लंबे इतंजार के बाद बेंगलुरु ने साल 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। किंग कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा ने ट्रॉफी जीतने में अहम योगदान दिया। इस साल वह खिताब डिफेंड करने उतेरेगी। अपने होम ग्राउंड पर वह पहला मुकाबला खेलेगी।

IPL 2026 आरसीबी का शेड्यूल-

मैचतारीखबनामवेन्यूसमय
128 मार्च 2026RCB बनाम SRHबेंगलुरु7ः30 PM
25 अप्रैल 2026RCB बनाम CSKबेंगलुरु7ः30 PM
310 अप्रैल 2026RCB बनाम RRगुवाहाटी7ः30 PM
412 अप्रैल 2026RCB बनाम MIमुंबई7ः30 PM

IPL 2026 के लिए RCB का फुल स्क्वॉड-

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्‍स, विकी ओस्‍टवाल, विहान मल्‍होत्रा और कनिष्‍क चौहान।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article