क्रिकेट

Video: रजत पाटीदार के विकेट पर क्यों भड़के विराट, कोच के साथ मिलकर फोर्थ अंपायर के साथ की बहस

GT vs RCB, Rajat Patidar Catch Controversy: गुजरात की पारी का 8वां ओवर अरशद खान लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद शॉर्ट फेंकी, जिसे रजत पाटीदार ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, गेंद ने ऊपरी किनारा लिया और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चली गई। यहां पर होल्डर खड़े थे। उन्होंने अपनी दाईं ओर दौड़कर बेहतरीन कैच लपका।

Image

रजत पाटीदार के आउट होने पर भड़के विराट (फोटो साभार- X)

GT vs RCB, Rajat Patidar Catch Controversy: आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में तब बवाल मच गया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को गुजरात टाइटंस के गेंदबाज अरशद खान ने आउट किया। यह एक ऐसा बवाल था, जिसमें विराट कोहली भी कूद पड़े। सोशल मीडिया पर इस विवाद का वीडियो वायरल हो गया है। इस मुकाबले का टॉस गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता और रॉयल चैलेंजर्स को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। इसके बाद आरसीबी की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और उसने अपने दो विकेट 35 रनों पर गंवा दिए थे।

कोच एंडी फ्लावर ने चौथे अंपायर से की बात

इसके बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने देवदत्त पड्डिकल के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। गुजरात की पारी का 8वां ओवर अरशद खान लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद शॉर्ट फेंकी, जिसे रजत पाटीदार ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, गेंद ने ऊपरी किनारा लिया और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चली गई। यहां पर होल्डर खड़े थे। उन्होंने अपनी दाईं ओर दौड़कर बेहतरीन कैच लपका। यह कैच ऐसा था, जिस दौरान रबाडा के हाथ से गेंद जमीन को टच कर गई। अंपायर ने फिर भी कैच आउट दे दिया. इसके बाद RCB के कप्तान अंपायर से बहस करने लगे, उनका कहना था कि होल्डर का कैच पर पूरा नियंत्रण नहीं था और गेंद जमीन को छू गई है। हालांकि, इसके बाद भी थर्ड अंपायर ने आउट दे दिया। देखें वीडियो-

आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर भी चौथे अंपायर से बात करते नजर आए, लेकिन अंपायरों का फैसला नहीं बदला और रजत पाटीदार को पवेलियन वापस लौटना पड़ा। इस फैसले पर विराट कोहली भी गुस्सा दिखाते नजर आए। रजत पाटीदार 15 गेंदों में दो चौके और एक छक्के लगाकर मात्र 19 रनों पर आउट हो गए। इस मैच में विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 13 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाकर 28 रन बनाए।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article