क्रिकेट

क्या ODI में खत्म हो गया है जडेजा का करियर? श्रीलंका दौरे पर बाहर रखे जाने के बाद खतरें में चैंपियंस ट्रॉफी की जगह

Ravindra Jadeja ODI Career in Jeopardy: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का वनडे में भविष्य खतरें में आ गया है। जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं दिया गया है इसी बीच एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि टीम अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की ओर देख रही है।

Image

रवींद्र जडेजा (फोटो- X)

Ravindra Jadeja ODI Career in Jeopardy: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया जा चुका है। इस श्रृंखला में जहां कई युवा सितारों को जगह दी गई है। वहीं दूसरी ओर टी20ई से रिटायरमेंट ले चुके रवींद्र जडेजा को मौका नहीं दिया गया है। उनकी जगह टीम ने अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को जगह दी है। इसके बाद जडेजा के इस फॉर्मंट में भविष्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जडेजा को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और कोहली शामिल थे। जडेजा के अलावा बुमराह और हार्दिक पांड्या अन्य बड़े नाम थे, जो उस टीम से बाहर थे, जिसने भारत के आईसीसी ट्रॉफी के एक दशक से अधिक लंबे सूखे को खत्म किया। लेकिन जडेजा का मामला बुमराह से अलग है।

जडेजा की जगह अक्षर और सुंदर पर चयनकर्ता की नजर

बुमराह को इसलिए ब्रेक दिया गया क्योंकि चयनकर्ता भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑल-फॉर्मेट गेंदबाज़ को टेस्ट के लिए फ्रेश रखना चाहते थे, जबकि हार्दिक ने व्यक्तिगत कारणों से ब्रेक मांगा था। यहां तक कि रोहित और कोहली ने भी पूरी श्रीलंका सीरीज़ से ब्रेक मांगा था, लेकिन गंभीर चाहते थे कि उनके बड़े खिलाड़ी रोडमैप तैयार करने के लिए वनडे के लिए उपलब्ध रहें। ऐसे में वे टीम से जुड़ गए।

जडेजा के साथ ऐसा नहीं था। 197 वनडे खेलने वाले अनुभवी खिलाड़ी अब शायद व्हाइट बॉल में टीम की योजना में नहीं हैं। BCCI के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि "अगले साल की चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रीलंका में होने वाले तीन वनडे सहित केवल छह वनडे होने हैं। चयनकर्ता अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को ज़्यादा मौके देकर इन मुट्ठी भर मैचों का फ़ायदा उठाना चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि 'जडेजा की परफॉर्मेंस में कुछ गलत नहीं है लेकिन मैनेजमेंट भविष्य के लिए ऑपशंस देख रही है।' इससे ये साफ होता नजर आ रहा है कि जडेजा का वनडे में भविष्य खतरे में हैं और शायद वे चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं दिखें। हालांकि ये भविष्य में ही पता चलेगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article