क्रिकेट

रवींद्र जडेजा की फिरकी में फंसकर बोल्ड हुए स्टीव स्मिथ, काम नहीं आई डिफेंसिव टेक्नीक[VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 9, 2023, 01:29 PM IST

रवींद्र जडेजा ने नागपुर टेस्ट की पहली पारी में स्टीव स्मिथ के मजबूत डिफेंस को भेदकर बोल्ड करने में सफल रहे। स्मिथ जडेजा की अंदर की ओर आती गेंद पर गच्चा खा गए।

Image

रवींद्र जडेजा और स्टीव स्मिथ

Photo : AP

नागपुर: टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से कहर बरपाने वाले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने उन्हें अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर पवेलियन वापस भेज दिया। स्मिथ जडेजा की अंदर आती गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और गिल्लियां बिखर गईं। स्मिथ 37(107) रन बनाकर आउट हुए। उनके मजबूत डिफेंस की दीवार को भेदने में जडेजा सफल रहे।

खराब शुरुआत के बाद स्मिथ लाबुशेन ने संभाला

2 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला। दोनों ने पहले दिल लंच तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। लंच के वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 76 रन था। लेकिन दूसरे सत्र की शुरुआत में कंगारू टीम रवींद्र जडेजा के खिलाफ लड़खड़ा गई और 33 रन के अंतराल में तीन विकेट मेहमान टीम ने गंवा दिए।

जडेजा की गेंद पर स्मिथ खाए गच्चा

ऑस्ट्रेलिया को पारी के 36वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर रवींद्र जडेजा ने मार्नस लाबुशेन और मैट रेनेशा को चलता कर दिया। इसके बाद 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ जैसे धाकड़ बल्लेबाज को भी बोल्ड कर दिया। जडेजा की अंदर आती गेंद कैसे स्टंप पर जा लगी इसकी स्मिथ को कतई हवा नहीं लगी। स्मिथ के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109 रन पर 5 विकेट हो गया और मेहमान टीम सीरीज के पहले ही दिन मुश्किल में फंसती नजर आने लगी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article