क्रिकेट

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने अश्विन, दिग्गज को पछाड़ा

Ravichandran Ashwin record: रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वे अंग्रेजों के खिलाफ टेस्ट में भारत के सबसे बड़े हथियार बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में बीएस चंद्रशेखर को पछाड़ दिया है।

Image

रविचंद्रन अश्विन (फोटो- ICC)

Ravichandran Ashwin record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने इस मामले में दिग्गज प्लेयर बीएस चंद्रशेखर को पछाड़ दिया है।

रविचंद्रन अश्विन के इंग्लैंड के खिलाफ 97 विकेट पूरे हो गए हैं। वहीं बीएस चंद्रशेखर के केवल 95 विकेट थे। अश्विन पहले ही अनिल कुंबले को पछाड़ चुके हैं। कुंबले के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 92 विकेट थे। अश्विन ने ये सफलता इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन हासिल की।

अश्विन ने ऐसे पाई उपलब्धि

रविचंद्रन अश्विन इस टेस्ट मैच की पहली पारी में कुछ कमाल नहीं कर पाए थे। दूसरी पारी में, अश्विन ने बेन डकेट के विकेट के साथ अपना खाता खोला, जो तीसरे दिन के खेल के अंत में शॉर्ट लेग पर कैच आउट हुए।चौथे दिन के पहले सत्र में, अश्विन ने ओली पोप का बेशकीमती विकेट हासिल किया, जिन्होंने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुरुआती टेस्ट में 196 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत के पसीने छुड़ा दिए थे। इसी के साथ उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

जेम्स एंडरसन टॉप पर मौजूद

अश्विन वर्तमान में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। टेस्ट मैच की पहली पारी में 3 विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन इस लिस्ट में टॉप पर हैं।36 टेस्ट मैचों में, 41 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने 2.69 की इकॉनमी रेट से 144 विकेट लिए हैं, जिसमें 6 बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article