क्रिकेट

BBL 2025-26: बिग बैश लीग में खेलते नजर आएंगे रविचंद्रन अश्विन, इस टीम के साथ किया करार

आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग के आगामी सीजन में खेलते नजर आएंगे। इस टीम के साथ उन्होंने किया करार।

Image

रविचंद्रन अश्विन (फोटो क्रेडिट @ThunderBBL X)

सिडनी: अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सत्र के लिए सिडनी थंडर से जुड़ गए और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारत के पहले बड़े क्रिकेटर बने। हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अलविदा कहने वाले 39 वर्ष के अश्विन 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक होने वाले बीबीएल के दूसरे हाफ में उपलब्ध होंगे । ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ ने अश्विन के हवाले से कहा, 'सिडनी थंडर मेरे इस्तेमाल के बारे में स्पष्ट थे। उनके साथ मेरी बातचीत बहुत अच्छी रही, और हम मेरी भूमिका को लेकर पूरी तरह सहमत हैं। मुझे डेव वार्नर का खेल बहुत पसंद है। मैं टीम के लिए प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं।'

सिडनी थंडर के महाप्रबंधक ट्रेंट कोपलैंड ने इसे बीबीएल के इतिहास में सबसे बड़ा करार बताया। कोपलैंड ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बीबीएल के इतिहास में यकीनन सबसे बड़ा करार है, पहला महान भारतीय और खेल का आइकॉन। वह बहुत प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी है।'

अश्विन बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर होंगे। भारत में जन्में उन्मुक्त चंद और निखिल चौधरी विदेश में प्रवास के बाद बीबीएल में खेले थे।अश्विन आईएलटी 20 नीलामी में भी शामिल हुए हैं । चार जनवरी को लीग के खत्म होने के बाद वह बीबीएल के दूसरे हाफ में थंडर से जुड़ेंगे। बीसीसीआई के सक्रिय खिलाड़ी विदेशी लीग नहीं खेल सकते जब तक कि वह राष्ट्रीय टीम या आईपीएल टीम से जुड़े हों। अश्विन ने भारत के लिये 537 टेस्ट विकेट लिये हैं और आईपीएल में 221 मैचों में 187 विकेट चटकाये हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article