क्रिकेट

राजस्थान की टीम में साथ खेलने वाले रवि बिश्नोई ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या कह डाला

Ravi Bishnoi on Vaibhav Sooryavanshi: बिश्नोई के मुताबिक सूर्यवंशी की सबसे बड़ी खूबी उनकी सोच और आजादी से खेलना है। "वो हर गेंद पर बल्ला नहीं घुमाते। उन्हें पता है कि क्या करना है और वो उसे सही तरीके से करते हैं। यही बात उन्हें बाकी लोगों से अलग करती है। लोग सोचते हैं कि वो सिर्फ छक्के मारते हैं, लेकिन अगर वो मैच में 10 छक्के लगा रहे हैं तो नेट्स में 100 छक्के मार रहे होते हैं।"

Image

रवि विश्नोई और वैभव सूर्यवंशी (IPL/BCCI)

Ravi Bishnoi on Vaibhav Sooryavanshi: भारत के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपनी ही राजस्थान रॉयल्स टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। बिश्नोई ने बताया कि नेट्स में सूर्यवंशी को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल काम है और फिलहाल उनके आसपास कोई बल्लेबाज नहीं दिखता। बिश्नोई ने कहा, "वो अपने काम में इतने माहिर हैं कि मुझे नहीं लगता कोई दूसरा बल्लेबाज उनके करीब भी बल्लेबाजी कर रहा है। मैंने नेट्स में कई बल्लेबाजों को गेंदबाजी की है, लेकिन वैभव जिस तरह खेल रहे हैं, वैसा कोई नहीं। मैं, जोफ्रा आर्चर और बाकी सभी गेंदबाजों ने उन्हें नेट्स में गेंदबाजी की है।"

बिश्नोई ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

बिश्नोई के मुताबिक सूर्यवंशी की सबसे बड़ी खूबी उनकी सोच और आजादी से खेलना है। "वो हर गेंद पर बल्ला नहीं घुमाते। उन्हें पता है कि क्या करना है और वो उसे सही तरीके से करते हैं। यही बात उन्हें बाकी लोगों से अलग करती है। लोग सोचते हैं कि वो सिर्फ छक्के मारते हैं, लेकिन अगर वो मैच में 10 छक्के लगा रहे हैं तो नेट्स में 100 छक्के मार रहे होते हैं।" बिश्नोई ने एक दिलचस्प बात भी बताई। उनके अनुसार, "दूसरों के लिए जो अच्छी गेंद होती है, वैभव के लिए वो छक्के वाली गेंद बन जाती है। यही उन्हें खास बनाता है। वो गेंदबाजों को नई गेंद से ही यॉर्कर डालने पर मजबूर कर देते हैं। नई गेंद का फायदा उनके खिलाफ खत्म हो जाता है।"

IPL में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से ढाया था कहर

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहले ही सबका ध्यान खींच चुके हैं। उन्होंने IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके साथ ही IPL में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने IPL 2026 में सबसे अधिक 776 रन बनाकर सबको हैरान कर दिया था। इसके अलावा सूर्यवंशी ने किसी भी सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का क्रिस गेल का 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा और कुल 72 छक्के लगाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था। इसके बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में जगह मिल गई। सबसे कम उम्र में भारत की टीम में जगह पाने वाले वैभव सूर्यवंशी नए खिलाड़ी हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article