क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर ने अफगानिस्तान को दी बधाई, उस पर राशिद खान का जवाब हुआ वायरल

Rashid Khan Reply on Sachin Tendulkar's Tweet: अफगानिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा तो हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। दुनिया भर से तमाम दिग्गज इस टीम को बधाई दे रहे हैं। महान सचिन तेंदुलकर ने भी अफगानी टीम को बधाई दी, तो इस पर राशिद खान का जो जवाब आया वो वायरल हो रहा है।

Image

राशिद खान ने सचिन तेंदुलकर को जवाब दिया (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • सचिन तेंदुलकर ने अफगानिस्तान को दी बधाई
  • राशिद ने सचिन को दिया जवाब, हुआ वायरल

T20 World Cup 2024 Semi Final: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। उसने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार ये कमाल करके दिखाया है। उनकी इस सफलता के बाद पूरे अफगानिस्तान में जमकर जश्न मनाया गया और क्रिकेट जगत ने भी अफगानी टीम को जमकर सराहा है। तमाम पूर्व क्रिकेट दिग्गजों ने अफगानिस्तान को बधाई दी है। भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी बधाई दी, तो इस पर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) ने जो जवाब दिया, वो अब वायरल हो रहा है।

टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के पहुंचने के बाद सचिन तेंदुलकर ने उनको बधाई देते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया, "अफगानिस्तान आपका सेमीफाइनल तक का सफर अद्भुत रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराकर। आज की जीत (बांग्लादेश के खिलाफ) आपकी मेहनत और संकल्प को दिखाता है। आपकी सफलता पर गर्व है। आगे बढ़ते रहिए।"

इस पर राशिद खान ने जवाब देते हुए लिखा, "शुक्रिया, सचिन सर।" बस राशिद ने इतना ही लिखा और देखते-देखते उनका जवाब वायरल हो गया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में भी सचिन तेंदुलकर का बहुत सम्मान किया जाता है और वहां भी उनके तमाम फैंस मौजूद हैं।

टी20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनल कार्यक्रम

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2024 की सेमीफाइनल लाइन-अप तैयार हो चुकी है। कल (27 जून, गुरुवार) को भारतीय समय के मुताबिक पहला सेमीफाइनल तरुबा में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल भी कल भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे भारत और इंग्लैंड के बीच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article