क्रिकेट

IPL मैच के दौरान 'ई-सिगरेट' पीने वाले RR के कप्तान रियान पराग ने गलती मानी, BCCI ने सुनाई सजा

BCCI Action On Riyan Parag: आईपीएल मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेप स्मोकिंग (ई-सिगरेट) करते हुए कैमरे में कैद हुए रियान पराग पर अब आखिरकार बीसीसीआई ने एक्शन ले लिया है। यहां जानिए क्या सजा सुनाई गई।

Image

बीसीसीआई ने लिया रियान पराग पर एक्शन (AP/BCCI)

BCCI Takes Action On Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 (IPL 2026) मैच के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ था जिसने सबको हैरान कर दिया था। ड्रेसिंग रूम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग वेप स्मोकिंग (ई-सिगरेट) पीने में व्यस्त दिखे थे। भारत में वेप (ई-सिगरेट) पर प्रतिबंध है और ऊपर से ये सब कुछ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में चल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद चौतरफा मांग होने लगी कि रियान पराग पर एक्शन लिया जाए। अब बीसीसीआई ने ठोस कदम उठा लिया है।

बीसीसीआई द्वारा जारी ताजा अपडेट में कहा गया है, "राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच नंबर 40 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। रियान को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "ऐसे आचरण से संबंधित है जो खेल को बदनाम करता है"।

ये घटना दूसरी पारी के दौरान हुई जब रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। रियान ने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को मान लिया। बीसीसीआई त्रुटि करने वाली टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ी/खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए अन्य विकल्पों की भी तलाश कर रहा है ताकि आईपीएल की प्रतिष्ठा बरकरार रहे।

(किसी भी प्रकार का धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है)

बीसीसीआई के ताजा रुख व बयान से प्रतीत होता है कि जल्द ही राजस्थान रॉयल्स टीम पर भी इस मामले में कोई एक्शन लिया जा सकता है या जांच आगे भी बढ़ाई जा सकती है। आईपीएल दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टी20 लीग है और इसमें ऐसी घटना देखने के बाद दुनिया भर में इसकी आलोचना हुई है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article