क्रिकेट

ये है 5-5 ओवर के मैच का आखिरी कट ऑफ टाइम, नहीं तो पंजाब कर जाएगी फाइनल के लिए क्वालीफाई

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो पाया। इस मुकाबले के लिए 120 मिनट अतिरिक्त समय का प्रावधान है।

Image

कब शुरू होगा क्वालीफायर-2 मैच (साभार-x)

आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है, जहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन बारिश के कारण मुकाबला अब तक शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि, 9.30 बजे तक बिना किसी ओवक की कटौती के 20-20 ओवर के मैच संभव हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैच शुरू होने का आखिरी कट ऑफ टाइम क्या है।

बारिश के कारण अगर मुकाबला 9.30 तक शुरू नहीं हो पाता है तो इसके बाद लगातार ओवर में कटौती शुरू हो जाएगी। मैच के रिजल्ट के लिए कम से कम 5-5 ओवर का मैच कराना अनिवार्य है और ऐसे में इसके लिए कट ऑफ टाइम जो रखी गई है वो है 11.56 बजे। यानी 11.56 तक अगर मैच खेलने लायक पिच तैयार होती तो 5-5 ओवर के मैच संभव होंगे।

इससे पहले पंजाब किंग्स को क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को पटखनी दी थी। पंजाब किंग्स लीग स्टेज में 19 अंकों के साथ टॉप पर रही थी जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 16 अंक के साथ चौथे नंबर पर रही थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article