दिल्ली कैपिटल्स की खराब फील्डिंग का फायदा उठाकर पंजाब किंग्स ने आईपीएल में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। पंजाब किंग्स को यह मुकाबला जीतने के लिए इतिहार रचने की दरकार थी, क्योंकि इससे पहले किसी ने इतना बड़ा स्कोर आईपीएल में चेज नहीं किया था। जीत के रथ पर सवार पंजाब किंग्स की टीम ने 265 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह आईपीएल में किसी भी टीम का सबसे बड़ा चेज था। पंजाब किंग्स ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अय्यर और प्रभसिमरन का धमाल
पंजाब किंग्स की इस जीत के हीरो रहे कप्तान श्रेयस अय्यर जिन्होंने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 36 गेंद में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 71 रन की नाबाद पारी खेली। अय्यर को विप्रज निगम ने 12 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान दिया था। अय्यर के अलावा प्रियांश आर्य ने केवल 26 गेंद में 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 76 रन बनाए।
चेज किया आईपीएल का सबसे बड़ा चेज
पंजाब किंग्स ने 265 रन का लक्ष्य आसानी से 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह आईपीएल में किसी भी टीम का सबसे बड़ा चेज है। पंजाब किंग्स ने चेज का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ 262 रन का लक्ष्य चेज किया था।
अपनी टीम को दिया नया नाम
पंजाब किंग्स की टीम 7 मैच में 6 जीत दर्ज कर विजयी रथ पर सवार है। इस तूफानी प्रदर्शन और रिकॉर्डतोड़ चेज के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम को नया नाम दिया है। अय्यर ने जीत के बाद अपने टीम की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'चेज किंग्स'।
6 मैच में 5 चेज करते हुए जीते
आईपीएल 2026 की बात करें तो इस सीजन भी 6 जीत में से 5 मैच में पंजाब किंग्स ने चेज करते हुए जीत दर्ज की। यही कारण है कि श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम को चेज किंग्स की संज्ञा दी है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है और उनके प्रदर्शन को देखकर ऐसा लगता है कि प्लेऑफ में जगह बनाने वाली वह पहली टीम बनेगी।
