क्रिकेट

Punjab Kings Update: आईपीएल 2023 से ठीक पहले पंजाब किंग्स को लगा एक और झटका

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 29, 2023, 07:30 PM IST

Liam Livingstone, PBKS, IPL 2023: पंजाब किंग्स के धुरंधर इंग्लिश खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन जिनको आईपीएल नीलामी में पंजाब ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वो अब आईपीएल 2023 के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंजाब का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाना है।

Image

लियाम लिविंगस्टोन (BCCI/IPL)

Punjab Kings Squad Update, IPL 2023: इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दिसंबर में उन्हें लगी घुटने की चोट से उबरने के बाद अब तक ‘फिटनेस क्लीयरेंस’ नहीं दी है। पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ करेगी।

दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट पदार्पण के दौरान चोटिल होने के बाद से लिविंगस्टोन ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को पिछले साल स्वदेश में ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता में खेलने के दौरान भी टखने में चोट लगी थी। आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘वह कम से कम पहले मैच से बाहर हो गया है क्योंकि ईसीबी उसकी फिटनेस स्थिति का निर्धारण करने के लिए स्कैन करा रहा है। दूसरे मैच से उसे उपलब्ध होना चाहिए।’’

लिविंगस्टोन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह नेट पर बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे थे।

लिविंगस्टोन के लिए पिछला सत्र आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ रहा जिसमें उन्होंने 14 मैच में 36.42 की औसत से 437 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182.08 रहा। इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को बड़े शॉट खेलने की उनकी क्षमता के लिए जाना जाता है और वह राष्ट्रीय टीम की ओर से 12 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं।

पिछले सत्र में उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से छह विकेट भी चटकाए थे। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने इंग्लैंड के ही सैम कुरेन पहले ही पंजाब की टीम के साथ जुड़ चुके हैं। लिविंगस्टोन के अलावा टीम को दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष तेज गेंदबाज कागिसो रबादा की भी कमी खलेगी जो राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होने के कारण केकेआर के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। वह मंगलवार को जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अंतिम टी20 मुकाबले में खेले थे। रबादा के तीन अप्रैल को भारत पहुंचने की उम्मीद है जिसके दो दिन बाद टीम को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे