क्रिकेट

CSK vs KKR: कोलकाता के गेंदबाज पर लगा दो साल का बैन, कर दी यह खता

आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में आज चेन्नई के सामने कोलकाता की चुनौती है। महामुकाबले से पहले कोलकाता टीम के तेज गेंदबाज को लिए बुरी खबर आई है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को दो साल के लिए बैन झेलना पड़ा है। मुजरबानी को पीएसएल छोड़ी की सजा मिली है।

Image

ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगा दो साल का बैन। फोटो- IPL

केकेआर के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर आईपीएल खेलने के लिए पीएसएल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल के लिए बैन कर दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सुपर लीग ने यह फैसला मंगलवार, 14 अप्रैल को सुनाया गया। 29 साल के मुजरबानी आईपीएल और पीएसएल दोनों की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन किया था।

मुस्तफिजुर रहमान विवाद के बाद केकेआर ने रिप्लेसमेंट के रूप में कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल में खेलने के लिए मुजरबानी से संपर्क किया। मुजरबानी ने यूनाइटेड के साथ अपना अनुबंध छोड़ने का फैसला किया और केकेआर के साथ जुड़ गए। मुजरबानी मौजूदा आईपीएल में नाईट राइडर्स के लिए दो मैच खेल चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने दूसरे मैच में उन्होंने 41 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।

पीएसएल ने जारी किया बयान

पीएसएल ने एक बयान में कहा, फ्रेंचाइजी-आधारित लीगों में व्यावसायिकता के लिए प्रतिभागियों को पारदर्शिता और निरंतरता के साथ कार्य करना आवश्यक है। पूर्व-अनिवार्य समझौते के रहते हुए किसी विवादित समझौते में प्रवेश करना खेल के अपेक्षित मानकों से विचलन दर्शाता है। यदि ऐसे आचरण पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो इससे लेन-देन की विश्वसनीयता और फ्रेंचाइजी, नियामकों और हितधारकों का पेशेवर प्रतिबद्धताओं पर भरोसा कम हो जाता है। दो साल का प्रतिबंध उल्लंघन की गंभीरता को दर्शाता है।

इन खिलाड़ियों ने भी छोड़ा है PSL

हालांकि, मुजरबानी पीएसएल से बैन होने वाले पहले खिलाड़ी नहीं है। पिछले सीजन दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश को भी इसी तरह के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। यही नहीं, स्पेंसर जॉनसन और दासुन शनाका दो अन्य खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस सीजन में आईपीएल में खेलने के लिए पीएसएल के अपने अनुबंध रद्द कर दिए हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि उन्हें भी इसी तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article