क्रिकेट

PSL 2024, KK vs IU Live Score Streaming Online: कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला आज, भारत में ऐसे देख सकते हैं लाइव प्रसारण

PSL 2024, KK vs IU Live Score Streaming Online: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 15वें मुकाबले में कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को भारत में ऐसे लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

Image

कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच रोमांचक मुकाबला आज। (फोटो- Islamabad United Twitter)

Photo : Twitter

PSL 2024, KK vs IU Live Score Streaming Online: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के 15वें मुकाबले में कराची किंग्स का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड से होगा। कराची किंग्स के खिलाफ फॉर्म में चल रहे हैं। टीम ने 3 मैचों में से दो में जीत हासिल की। अब टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर है। वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड की बात करें तो टीम हार के रथ पर सवार हो चुकी है। टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक कुल 4 मैचों में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। कराची किंग्स 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 2 अंक के साथ टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर यानी पांचवें नंबर पर है।

कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Karachi Kings vs Islamabad United Date)

कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला 28 फरवरी 2024 को खेला जाएगा।

कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Karachi Kings vs Islamabad United Time)

कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच का रोमांचक मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Karachi Kings vs Islamabad United Venue)

कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा।

कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Karachi Kings vs Islamabad United Live Telecast)

कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के रोमांचक मुकाबले का प्रसारण भारत में नहीं होगा।

कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Karachi Kings vs Islamabad United Live Streaming)

कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के रोमांचक मुकाबले को भारत में फैन कोड ऐप और वेबसाइट दोनों पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article