क्रिकेट

PSL 2024, KK vs IU Pitch Report, Weather: कराची किंग्स और इस्लामाबाद युनाइटेड मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 28, 2024, 04:47 PM IST

PSL 2024, KK vs IU Pitch Report And Karachi Weather Forecast Today Match: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2024) में आज का मुकाबला कराची किंग्स और इस्लामाबाद युनाइटेड के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का ये 15वां मुकाबला होगा जो कराची किंग्स के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। यहां पर जानिए इस पीएसएल 2024 मुकाबले की पिच रिपोर्ट और कराची का आज का मौसम।

Image

पीएसएल 2024, कराची बनाम इस्लामाबाद पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएसएल 2024 (पाकिस्तान सुपर लीग)
  • आज कराची किंग्स और इस्लामाबाद युनाइटेड का मैच
  • कराची के होम ग्राउंड पर होगा मुकाबला

PSL 2024, KK (Karachi Kings) Vs IU (Islamabad United) Pitch Report And Karachi Weather Forecast Today: आज (28 February 2024) पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (पीएसएल) में टूर्नामेंट का 15वां मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला कराची किंग्स और इस्लामाबाद युनाइटेड के बीच आयोजित किया जाएगा। मैच का आयोजन कराची किंग्स के होम ग्राउंड नेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। मुकाबले में कराची किंग्स की अगुवाई शान मसूद (Shan Masood) कर रहे हैं। वहीं टूर्नामेंट में इस्लामाबाद युनाइटेड के कप्तान पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग में आज होने वाले कराची किंग्स और इस्लामाबाद युनाइटेड मुकाबले से पहले इनके पिछले कुछ मैचों के प्रदर्शन को देखें तो मौजूदा सीजन में कराची किंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है। कराची किंग्स ने अब तक इस पीएसएल सीजन में तीन मैच खेले हैं जिसमें पहला मैच उन्होंने गंवाया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने लगातार दो मुकाबले जीते हैं। वहीं इस्लामाबाद युनाइटेड अब तक पीएसएल 2024 में चार मैच खेल चुकी है। उन्होंने पहला मैच लाहौर कलंदर्स के खिलाफ जीता था, लेकिन उसके बाद से उन्होंने लगातार तीन मैच गंवा दिए हैं। अब आपको बताते हैं आज होने वाले कराची-इस्लामाबाद मैच की पिच रिपोर्ट और कराची के मौसम का हाल।

कराची किंग्स-इस्लामाबाद युनाइटेड मैच की पिच रिपोर्ट (KK vs IU Pitch Report)

पीएसएल 2024 में आज का मुकाबला कराची और इस्लामाबाद के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीजन में नेशनल स्टेडियम का ये पहला मुकाबला होगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित होती आई है और इस बार भी ऐसा ही होता नजर आ सकता है। यहां की पिच पर पेस और लगातार बाउंस मौजूद रहता है जिससे गेंद सीधे बल्ले पर आती है रन बनाना आसान बन जाता है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर तकरीबन 190 रन के करीब रहता है। यहां 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 7 मैच जीते हैं जबकि 4 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। गेंदबाजों में तेज गेंदबाज यहां के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

आज कैसा रहेगा कराची का मौसम? (Karachi Weather Today)

कराची किंग्स और इस्लामाबाद युनाइटेड के बीच आज खेला जाने वाला पीएसएल 2024 का 15वां मुकाबला कराची में आयोजित हो रहा है, इसलिए यहां के मौसम की जानकारी भी आपको दे देते हैं। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। ये एक डे-नाइट मैच है। आज दिन भर कराची में अच्छी धूप खिली रही है और बारिश के कोई भी आसार नहीं हैं। उमस भी ज्यादा नहीं रहेगी लेकिन हवा की रफ्तार तेज होगी। आज कराची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है।

कराची और इस्लामाबाद की टीमें (Karachi Kings And Islamabad United Squads)

कराची किंग्सः शान मसूद (कप्तान), जेम्स विंस, हसन अली, शोएब मलिक (मेंटर), तबरेज शम्सी, मीर हमजा, मुहम्मद अखलाक, इरफान खान, मोहम्मद नवाज, कीरोन पोलार्ड , डेनियल सैम्स, टिम सीफर्ट, मोहम्मद अमीर खान, अनवर अली, अराफात मिन्हास, सिराजुद्दीन, साद बेग, लेउस डु प्लॉय, मोहम्मद रोहिद, जेमी ओवरटन और जाहिद महमूद।

इस्लामाबाद युनाइटेडः शादाब खान (कप्तान), नसीम शाह, इमाद बेगम, आजम खान, फहीम अशरफ, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, रुम्मन रईस, टाइमल मिल्स, शहाब खान, हुनान शाह, उबैद शाह, शमील हुसैन, जॉर्डन कॉक्स, हैदर अली, ओबेद मैककॉय, मैथ्यू फोर्ड, सलमान आगा और कासिम अकरम।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article