क्रिकेट

MI vs UPW Live Score Streaming: मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स का मुकाबला आज, यहां देखें लाइव प्रसारण

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 28, 2024, 06:05 PM IST

MI vs UPW Live Score Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के छठे मुकाबले में बुधवार को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले कब और कहां लाइव देख सकते हैं, यहां सब जानकारी मिल जाएगी।

Image

मुंबई इंडियंस महिला टीम की खिलाड़ी। (फोटो- Mumbai Indians Twitter)

Photo : Twitter

MIW vs UPWW Match Live Streaming Online, Womens Premier league 2024: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier league) का छठा मुकाबला रोमांचक होने वाला है। बुधवार को टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) का सामना यूपी वॉरियर्स (Mumbai Indians Women) से होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। वहीं, यूपी वॉरियर्स को अभी भी पहले जीत का इंतजार है। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स को हराया। टीम कुल 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, यूपी वॉरियर्स की बात करें तो टीम जीत का खाता नहीं खोल पाई है। टीम को अपने दोनों मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। टीम 0 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। यूपी वॉरियर्स की टीम नए रणनीति के साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी और जीत का खाता खोलने में सफल रहेगी।

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women Date)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला 28 फरवरी 2024 को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women Time)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच का रोमांचक मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women Venue)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला बेंग्लुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women Live Telecast)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के रोमांचक मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स मैच मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women Live Streaming)

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के रोमांचक मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article