PSL 2024 Eliminator 1, IU (Islamabad United) vs QG (Quetta Gladiators) Pitch Report And Karachi Weather Forecast Today In Hindi And Urdu: पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल 2024 (Pakistan Super League) में आज प्लेऑफ मुकाबलों का पहला एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस एलिमिनेटर मुकाबले में इस्लामाबाद युनाइटेड की भिड़ंत होगी क्वेटा ग्लेडिएटर्स से। ये दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम कल होने वाले दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से भिड़ेगी और वहां होने वाला विजेता फाइनल में मुल्तान सुल्तांस से टकराएगा।
इस्लामाबाद युनाइटेड और क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीमें ग्रुप चरण में दो बार एक दूसरे के सामने आ चुकी हैं। फरवरी में हुई पहली भिड़ंत में ग्लेडिएटर्स ने इस्लामाबाद को 3 विकेट से शिकस्त दे दी थी। जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब अगर बात करें ग्रुप चरण में इन दोनों टीमों के प्रदर्शन पर, तो इस्लामाबाद युनाइटेड ने 10 मैच खेले जिसमें 5 जीते, 4 गंवाए और 1 मैच रद्द हुआ, इसके साथ ही वे अंक तालिका में तीसरे नंबर पर रहे। वहीं क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने 10 मैच खेले, 5 जीते, 4 हारे, 1 मैच रद्द रहा और उनके भी 11 अंक रहे, लेकिन नेट रन रेट की तुलना के बाद वो इस्लामाबाद से एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर रहे। आइए अब जानते हैं आज के मैच की पिच रिपोर्ट और कराची में मौसम कैसा रहेगा जब ये दोनों टीमें टूर्नामेंट में तीसरी बार भिड़ेंगी।
इस्लामबाद युनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स पिच रिपोर्ट (IU vs QG Pitch Report, Eliminator 1)
इस्लामाबाद और क्वेटा की टीमों के बीच आज पाकिस्तान सुपर लीग में होने वाले पहले एलिमिनेटर मैच का आयोजन कराची का नेशनल स्टेडियम में होगा। यहां की पिच पर बल्लेबाज एक बार फिर कहर बरपा सकते हैं। अब तक इस सीजन में कराची में हुए मुकाबलों में औसत स्कोर तकरीबन 150 रन रहा है। गेंदबाजों में स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को यहां समय-समय पर बराबर मदद मिलती रही है लेकिन तेज गेंदबाज ज्यादा हावी रहे हैं। यहां विरोधी टीम को ऑलआउट करना आसान नहीं होने वाला है।
आज कैसा रहेगा कराची का मौसम? (Karachi Weather Today)
कराची में आज का पीएसएल मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात 9.30 बजे खेला जाएगा। कराची के मौसम की बात करें तो आज दिन भर वहां धूप खिली रही है और पाकिस्तानी फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इसके अलावा उमस काफी कम रहेगी। आज कराची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने के आसार हैं, वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है।
इस्लामाबाद और क्वेटा की टीमें (IU and QG SQUADS)
इस्लामाबाद युनाइटेडः शादाब खान (कप्तान), नसीम शाह, इमाद बेगम, आजम खान, फहीम अशरफ, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, रुम्मन रईस, टाइमल मिल्स, शहाब खान, हुनान शाह, उबैद शाह, शमील हुसैन, जॉर्डन कॉक्स, हैदर अली, ओबेद मैककॉय, मैथ्यू फोर्ड, सलमान आगा और कासिम अकरम।
क्वेटा ग्लेडिएटर्सः राइली रूसो (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, जेसन रॉय, वानिंदु हसरंगा (आंशिक रूप से उपलब्ध), बिस्मिल्लाह खान, सरफराज अहमद, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन, विल स्मीड, शेरफेन रदरफोर्ड, मोहम्मद आमिर, सऊद शकील, सज्जाद अली जूनियर, उस्मान कादिर, ओमैर बिन यूसुफ, आदिल नाज, सोहेल खान, लॉरी इवांस,ख्वाजा मोहम्मद नफे और अकील होसेन।
