क्रिकेट

PSL 2024, IU vs QG Dream11 Prediction: राइली रुसो के सामने होगी शादाब खान की चुनौती, जानें मैच की बेस्ट टीम

PSL 2024, Islamabad United vs Quetta Gladiators Dream11 Prediction, IU vs QG Dream11 Today Match in Hindi: पाकिस्तान सुपर लीग के पहले एलिमिनेटर में राइसी रुसो की टीम क्वेटा ग्लेडिटर्स का सामना शादाब खान की टीम इस्लामाबाद यूनाईटेड से होगा।

Image

पीएसएल 2024 इस्लामाबाद युनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स

PSL 2024 Eliminator, IU vs QG Dream11 Today Match Prediction : पाकिस्तान सुपर लीग के पहले एलिमिनेटर मैच में इस्लामाबाद यूनाईटेड का सामना क्वेटा ग्लेडिटर्स से होगा। इस्लामाबाद के कप्तान स्पिन गेंदबाज शादाब खान हैं तो क्वेटा ग्लेडिटर्स की कमान साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज राइली रुसो के पास है। यह मुकाबला नेशनल स्टेडियम कराची में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला रात को 9.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले रात को 9 बजे होगा।

Quetta Gladiators Vs Islamabad United का Dream 11

बल्लेबाज- जेसन रॉय(C), सऊद शकील, राइली रुसो, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो

गेंदबाज- मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, अबरार अहमद, टिमल मिल्स।

विकेटकीपर-आजम खान

ऑलराउंडर- शेरफेन रदरफोर्ड(VC)

क्वेटा ग्लेडिटर्स की प्लेइंग इलेवन (Quetta Gladiators Playing 11)

क्वेटा ग्लेडिटर्स की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इस टीम में जेसन रॉय और राइली रुसो जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं तो मीडिल ऑर्डर में सैम अयूब जैसे खिलाड़ी भी हैं जो पारी को संभालना जानते हैं। फिनिशर के तौर पर शेरफेन रदरफोर्ड जैसे ऑलराउंडर भी हैं। गेंदबाजी में भी इस टीम के पास क्वालिटी है। मोहम्मद आमिर के रूप में इसके पास अनुभवी गेंदबाज हैं तो मोहम्मद वसीम जूनियर जैसे युवा गेंदबाज भी इस टीम की गेंदबाजी लाइनअप को मजबूत बनाते हैं।

Quetta Gladiators Expected 11 Playing 11)-

जेसन रॉय, सऊद शकील, ख्वाजा नफे, राइली रुसो (कप्तान), सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, अकील होसेन, मोहम्मद वसीम जूनियर, सोहेल खान, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

इस्लामाबाद की यूनाईटेड की प्लेइंग इलेवन (Islamabad United Playing 11)

इस्लामाबाद यूनाईटेड टीम में बैटिंग में बड़े-बड़े नाम तो हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने उस हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है। गेंदबाजी में ओबेड मैकॉय, टिमल मिल्स, नसीम शाह और शादाब खान जैसे बॉलर हैं जो अपने स्पेल से मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं।

Islamabad United Expected Playing 11-

एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, आगा सलमान, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, नसीम शाह, हुनैन शाह, टिमल मिल्स।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article