क्रिकेट

PM नरेंद्र मोदी सहित दिग्गजों ने दी अश्विन को 500 टेस्ट विकेट पूरे करने पर बधाई

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 16, 2024, 10:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य दिग्गजों ने रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने पर बधाई दी है। जानिए किसने क्या कहा?

Image

रविचंद्रन अश्विन और पीएम नरेंद्र मोदी

Photo : AP

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की। अश्विन शुक्रवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गये। इंग्लैंड के जैक क्रॉली अश्विन का 500वां टेस्ट शिकार बने।

500 विकेट हैं अश्विन की दृढ़ता और कौशल का प्रमाण

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर अश्विन को बधाई देते हुए कहा,'रविचंद्रन अश्विन को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि पर बधाई। उनकी यात्रा और उपलब्धियां उनके कौशल और दृढ़ता का प्रमाण हैं। वह आगे और उपलब्धियां हासिल करें, उन्हें मेरी शुभकामनायें।' अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे ऑफ स्पिनर बने और कुंबले के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट झटके हैं।

करोड़ों में एक प्लेयर ले पाता है 500 विकेट

सचिन तेंदुलकर ने अश्विन को 500 टेस्ट विकेट पूरे करने पर बधाई देते हुए कहा,500 टेस्ट विकेट करोड़ों में एक खिलाड़ी लेता है। अश्विन एक स्पिनर के रूप में हमेशा मैच विनर रहे हैं। 500 विकेट हासिल करना टेस्ट क्रिकेट में बहुत बड़ी उपलब्धि है। बधाई चैंपियन!

ऑस्टेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने भी अश्विन को 500 विकेट चटकाने पर बधाई दी है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article