क्रिकेट

Phil Salt Fifty: पुरानी टीम और पुराने होम ग्राउंड पर फिल साल्ट ने मचाया बल्ले से धमाल, 24 गेंद में जड़ा पचासा

फिल साल्ट ने आईपीएल 2025 में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ आरसीबी की ओर से खेलते हुए आतिशी बल्लेबाजी की और धमाकेदार अर्धशतक जड़ दिया।

Image

फिल साल्ट (साभार IPL/BCCI)

कोलकाता: आईपीएल 2024 कोलकाता नाइट राइडर्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाले ने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने आरसीबी के लिए खेलते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। केकेआर के लिए 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को फिल साल्ट और विराट कोहली की जोड़ी ने आतिशी शुरुआत दी। दोनों ने पहले ही ओवर से कोलकाता के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और तेजी से रन बनाने शुरु किए। साल्ट ने अपने पिछले घरेलू मैदान पर धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। ये साल्ट का आईपीएल सातवां और आरसीबी के लिए पहला अर्धशतक है।

वरुण चक्रवर्ती के एक ओवर में जड़े 21 रन

साल्ट ने कवर की दिशा में शानदार चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की और केकेआर के टीम मैनेजमेंट को ये संदेश दे दिया कि उन्हें टीम में शामिल नहीं करके उन्होंने बड़ी भूल कर दी है। साल्ट ने विराट के साथ अपना ये आक्रामक रुख जारी रखा और केकेआर के सबसे घातक गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के एक ओवर में 21 रन जड़ दिए। वरुण के इस ओवर में साल्ट ने तीन चौके और एक छक्का जड़ा।

56 रन बनाकर पवेलियन लौटे साल्ट

साल्ट अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद जल्दी पवेलियन लौट गए। चक्रवर्ती ने ही उन्हें अपना शिकार बनाया और स्पेंसर जॉनसन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। साल्ट ने 31 गेंद में 56 रन की पारी खेली और इस दौरान 9 चौके और 2 छक्के जड़े। साल्ट ने 180.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article