क्रिकेट

Champions Trophy 2025: पीसीबी ने आईसीसी को लिखा पत्र, बीसीसीआई से की लिखित में देने की ये बड़ी मांग

पाकिस्तान ने भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान दौरे पर आने से इनकार करने के बाद आईसीसी को पत्र लिखकर बीसीसीआई से पाकिस्तान यात्रा करने में असमर्थता के लिए बीसीसीआई से लिखित पुष्टि की मांग की है।

Image

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के पाकिस्तान दौरे से इनकार के बाद पीसीबी ने लिखा आईसीसी को पत्र
  • बीसीसीआई से की लिखित में पाकिस्तान यात्रा करने में असमर्थता की पुष्टि की मां
  • पाकिस्तान सिरे से खारिज कर चुका है हाईब्रिड मॉडल

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर भाग लेने वाले देशों के साथ चर्चा जारी रखी है जबकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारत के पाकिस्तान आने से इनकार करने के बाद पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान से बाहर आयोजित किया जा सकता है। एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण अफ्रीका हो सकता है विकल्प

ऐसी चर्चा थी कि अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए दक्षिण अफ्रीका एक व्यवहार्य विकल्प हो सकता है। लेकिन पीटीआई को पता चला है कि मंगलवार को आईसीसी में इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई। इस बीच आईसीसी ने प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट के लांच कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया जो 11 नवंबर को लाहौर में आयोजित होने वाला था।

पीसीबी ने आईसीसी से मांगी है लिखित पुष्टि

खेल की वैश्विक संचालन संस्था आईसीसी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से एक पत्र मिला है जिसमें टूर्नामेंट के लिए भारत की पाकिस्तान यात्रा करने में असमर्थता के लिए बीसीसीआई से लिखित पुष्टि मांगी गई है। पीसीबी ने आईसीसी को बताया है कि देश में सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं है और उसने हाल ही में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की सफलतापूर्वक मेजबानी की है और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी यही वादा किया है।

हाईब्रिड मॉडल पर राजी नहीं है पीसीबी

वह पिछले साल एशिया कप की तरह इस प्रतियोगिता को ‘हाइब्रिड मॉडल’ में नहीं कराने के अपने रुख पर अड़ा रहा जिसमें भारत के मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। आईसीसी ने अभी तक पीसीबी को जवाब नहीं दिया है और भाग लेने वाली टीमों के साथ कार्यक्रम पर चर्चा कर रहा है। पीटीआई को पता चला है कि पीसीबी देश के बाहर यहां तक कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का इच्छुक नहीं है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article