क्रिकेट

PAK vs BAN: बदला गया दूसरे टेस्ट मैच का वेन्यू, जानिए क्या है कारण

PAK vs BAN: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट के वेन्यू में बदलाव किया गया है। अब दोनों टेस्ट रावलपिंडी में खेले जाएंगे। फैंस के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि वह कराची में होने वाले टेस्ट मैच का गवाह नहीं बन पाते।

Image

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (साभार-PCB)

PAK vs BAN: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को नेशनल स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्य के कारण बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट को कराची से रावलपिंडी में स्थानांतरित करने का फैसला किया। यह निर्णय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से बातचीत के बाद लिया गया है। पहला टेस्ट 21 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाना है।

पीसीबी ने पहले कहा था कि दूसरे टेस्ट मैच (30 अगस्त से तीन सितंबर) को कराची में खाली स्टेडियम में खेला जायेगा। पाकिस्तान अगले साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और इसी के मद्देनजर कराची स्थित नेशनल स्टेडियम का नवीनीकरण किया जा रहा है।

पीसीबी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ हमारे निर्माण विशेषज्ञों ने हमें आयोजन स्थल की तैयारी के लिए समय-सीमा के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सलाह दी कि मैच के दौरान निर्माण जारी रह सकता है और इसके शोर से खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इसके साथ ही निर्माण कार्य से निकलने वाली धूल खिलाड़ियों, अधिकारियों, प्रसारकों और मीडिया के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है।’’ पीसीबी का यह निर्णय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब वह दोनों टेस्ट मैचों का लाइव एक्शन स्टेडियम पहुंचकर देख पाएंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article