क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (28 April, 2026): मार्कस पर भारी पड़े फरेरा, राजस्थान ने रोका पंजाब का विजय रथ; देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who won yesterday IPL Match, 28 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) PBKS vs RR kal ka IPL Match kaun jeeta: आईपीएल 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज कर पंजाब किंग्स (PBKS) को इस सीजन उसकी पहली हार थमाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 222 रन बनाए थे। राजस्थान ने 228 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का रोमांच?

Image

कल का मैच कौन जीता।

who won yesterday IPL Match, 28 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) PBKS vs RR Kal Ka IPL Match Kaun Jeeta: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) को उसकी पहली हार का सामना करना पड़ा। 19वें सीजन के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पंजाब को 6 विकेट से मात दी। डोनोवन फरेरा ने 26 गेंद पर नाबाद 52 रन की पारी खेलकर मार्कस स्टोइनिस के नाबाद अर्धशतकीय पारी पर पानी फेर दिया।

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने टीम में दो बदलाव किए। पंजाब किंग्स ने भी दो बदलाव किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 228 रन बनाए।

वैभव ने पावरप्ले में काटा गदर

टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने तूफानी शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने पहले दो ओवर में 32 रन कूट दिए। वैभव ने पहली 10 गेंद पर 30 बनाए। इसमें तीन छक्के तीन चौके शामिल रहे। वह 16 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह ने वैभव का शिकार किया। वैभव ने अपनी पारी में 5 छक्के और तीन चौके जड़े। इसकी मदद से वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपने 400 रन पूरे किए। वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 400 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। वैभव ने 168 गेंद में यह कारनामा कर दिखाया।

जायसवाल ने खेली अर्धशतकीय पारी

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद राजस्थान विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 16 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 38 गेंद पर 54 रन जोड़े। कप्तान रियान पराग भी बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे। वह 16 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने 26 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वह चहल की जाल में फंसे। वह 27 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए।

फरेरा ने जीती हारी हुई बाजी

मैच फंस गया था। 151 तक चार विकेट गिर गए थे। लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने अपनी चाल चली। इंपैक्ट सब के रूप में शुभम दुबे को मैदान पर भेजा और रवींद्र जडेजा को रोक कर डोनोवन फरेरा को आक्रामक बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी। फरेरा और इम्पैक्ट प्लेयर शुभम दुबे की साझेदारी ने मैच को एकतरफा कर दिया। फरेरा ने तेज खेलते हुए 26 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। फरेरा की पारी की वजह से मैच चार गेंद पहले ही समाप्त हो गया। इस तरह PBKS के लगातार जीत का सिलसिला अब रुक गया है। चहल ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए।

आर्चर ने दिलाई शुरुआती सफलता

इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। जोफ्रा आर्चर ने प्रियांश आर्य को 29 के स्कोर पर कैच आउट किया। आर्य ने 11 गेंद पर 5 चौके और एक छक्के लगाए। पहले विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद प्रभसिमरन और कूपर कॉनली के बीच दूसरी विकेट के लिए 33 गेंद पर 59 रन की साझेदारी हुई। राजस्थान के लिए मुश्किल पैदा कर ही इस साझेदारी को यश राज पुंजा ने तोड़ा।

यश राज पुंज ने छोड़ा इंपैक्ट

आक्रामक होकर खेल रहे कूपर कॉनली को पुंज ने अपनी स्पिन की जाल फंसाया और 30 के निजी स्कोर पर आउट किया। कूपर ने 14 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्के लगाए। दूसरे छोर से संभल कर खेल रहे प्रभसिमरन ने इस सीजन अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। प्रभसिमरन ने 35 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से फिफ्टी पूरी की।

मार्कस स्टोइनिस ने अंत में की तूफानी बल्लेबाजी

हालांकि, वह लंबी पारी नहीं खेल पाए और 44 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन यश राज पुंज का दूसरा शिकार बने। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 34 गेंद पर 48 रन की साझेदारी की। सरपंच साहब 27 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। अंत में मार्कस स्टोइनिस ने तेज खेलते हुए 20 गेंद पर छह छक्के और तीन चौके साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।

स्टोइनिस अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 20वें ओवर में 24 रन कूटे। स्टोइनिस 22 गेंद पर 4 चौके और छह छक्कों के साथ 62 रन बनाकर नाबाद रहे। सुयश शेडगे ने नाबाद 3 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से यश राज पुंज ने 4 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए। नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला। पंजाब ने लास्ट तीन ओवर में 55 रन बनाए।

प्लेयर ऑफ द मैच

मैच में 26 गेंद पर नाबाद 52 रन की पारी खेलने वाले डोनोवन फरेरा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article