आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले आरसीबी ने एकतरफा जीत दर्ज की। इस मुकाबले में दिल्ली कहीं दिखी ही नहीं। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने 6.3 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी की इस जीत में भुवी और हेजलवुड ने अहम योगदान दिया। जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 4 विकेट चटकाए। वहीं, भुवनेश्वर ने तीन ओवर में तीन विकेट लिए।
भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मिलकर दिल्ली के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन की रहा दिखाई। इस जोड़ी ने 8 के स्कोर पर छह बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं पहले पावरप्ले में दिल्ली को मात्र 13 रन ही बनाने दिए। इस जोड़ी ने आईपीएल के इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।
दरअसल, आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ कि पहले पावरप्ले में दो गेंदबाजों ने मिलकर तीन-तीन विकेट चटकाए। दोनों ही गेंदबाजों ने मिलकर तीन-तीन ओवर किए। दोनों की घातक गेंदबाजी ने दिल्ली की बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया।
विकेट लेने की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर साहिल परख को क्लीन बोल्ड किया। डेब्यूटेंट अपना खाता तक नहीं खोल पाया। भुवनेश्वर ने अपनी स्विंग से साहिल को मात दी। गेंद ने 3.8 डिग्री स्विंग हुई थी।
इसके बाद जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में केएल राहुल को आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। फिर दूसरी गेंद पर समीर रिजवी को आउट कर दिल्ली की कमर तोड़ दी। हेजलवुड ने दूसरे ओवर में दो विकेट लिए।
तीसरा ओवर भुवनेश्वर कुमार करने आए। ओवर की पहली गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया। फिर चौथी गेंद पर कप्तान अक्षर पटेल को आउट कर दिल्ली के बल्लेबाजों के पैर क्रीज पर टिकने तक नहीं दिया। इसके बाद चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर जोश हेजलवुड ने नितीश राणा को आउट किया। दिल्ली ने 8 रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिए।
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के पहले पावरप्ले में तीन विकेट लेकर श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मलिंगा ने 19 बार आईपीएल के पहले पावरप्ले में तीन विकेट हाल लिए थे। हालांकि, भुवनेश्वर 20 के साथ आगे निकल गए। आईपीएल के पहले पावरप्ले में सर्वाधिक बार 3 विकेट हाल लेना का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम है। बुमराह ने 25 बार यह कारनामा किया है। वहीं, भुवनेश्वर ने पावरप्ले में 2023 के बाद सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में ट्रेंट बोल्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों 32 विकेट चटाकए हैं।