क्रिकेट

IPL 2024, PBKS vs RR LIVE Telecast: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आज के मैच का लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, जाने कब और कहां देखें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 13, 2024, 04:00 PM IST

PBKS vs RR, IPL 2024 Live Score Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के 27वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लहानपुर क्रिकेट स्टेडियम में भिडंत होने जा रही है। पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस मुकाबले का लुत्फ प्रशंसक कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं। कहां देख सकते हैं MI vs RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

Image

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2024 लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 के 27वें मुकाबले में होगी पंजाब और राजस्थान की भड़ंत
  • दोनों टीमों को पिछले मुकाबले में मिली थी हार
  • जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी दोनों टीमें

PBKS vs RR, Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match LIVE Telecast Match Online Today: आईपीएल के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शनिवार को भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 2 विकेट से करीबी हार का मुंह देखना पड़ा था। राजस्थान की टीम 5 मैच में चार जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम 5 मैच में 2 जीत और 3 हार के साथ आठवें स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है। मैच का आयोजन लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच में पंजाब की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों राजस्थान की कमान संजू सैमसन(Sanju Samson) के हाथों में है। आइए जानते हैं इस मुकाबले का लुत्फ प्रशंसक कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं। कहां देख सकते हैं MI vs RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Date)

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला 13 अप्रैल 2024 यानी शनिवार को खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Time)

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Venue)

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब के नए होम मुल्हानपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Live Telecast)

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Live Streaming)

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article