क्रिकेट

PBKS vs MI 2nd Qualifier Match IPL 2025 Dream 11 Prediction: आईपीएल फाइनल में पहुंचने के इरादे से भिड़ेगी पंजाब और मुंबई की टीम, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

PBKS vs MI 2nd Qualifier Match IPL 2025 Today Dream 11 Prediction in Hindi, Fantasy Cricket Tips, Playing 11, Narendra Modi Cricket Stadium Cricket Stadium Weather Report: आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में आज पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जीतने वाली टीम 3 जून को आरसीबी के खिलाफ फाइनल खेलेगी।

Image

पंजाब और मुंबई ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

PBKS vs MI 2nd Qualifier Match Today Dream 11 Prediction in Hindi: पंजाब किंग्स की बात करें तो पिछले मुकाबले को छोड़ दें तो उसके अनकैप्ड खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। मार्को यान्सेन की अनुपस्थिति और आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल की अनुपलब्धता टीम के लिए परेशानी का सबब बन गई है, लेकिन इन सब के बीच अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी टीम के लिए राहत की खबर है। बल्लेबाजी की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य की ओपनिंग जोड़ी को अच्छी शुरुआत दिलानी होगी। मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर को दम दिखाना होगा जबकि फिनिशर के तौर पर शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस को जिम्मेदारी लेनी होगी।

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह के अलावा केवल हरप्रीत ब्रार से इस टीम को उम्मीदें हैं और अगर चहल फिट हो जाते हैं तो फिर सोने पर सुहागा। इसके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई भी गेंदबाजी के एक विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player In Mumbai Indians)

मुंबई इंडियंस की बात करें तो जॉनी बेयरस्टो और रोहित शर्मा की जोड़ी जिस तरह से पहले मुकाबले में खेली उसने बता दिया कि रियान रिकल्टन की कमी ज्यादा खलने वाली नहीं है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं और 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। फिनिशर के तौर पर एलिमिनेटर में कप्तान हार्दिक पांड्या ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए थे।

गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट इस टीम के सबसे बड़े मैच विनर हैं। इसके अलावा अगर दीपक चाहर फिट हो जाते हैं तो फाइनल में वह भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। चाहर हैमस्ट्रींग के कारण एलिमिनेटर का मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

मुंबई और पंजाब की ड्रीम इलेवन टीम (MI vs PBKS Dream 11 Team-1)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो, जोस इंग्लिस
बैटर सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य
ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, काइल जैमिसन, अर्शदीप सिंह
कप्तान सूर्यकुमार यादव
उप-कप्तान श्रेयस अय्यर

मुंबई और पंजाब की ड्रीम इलेवन टीम (MI vs PBKS Dream 11 Team-2)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, जोस इंग्लिस
बैटर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर
ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस, मिचेल सैंटनर
गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
कप्तान सूर्यकुमार यादव
उप-कप्तान प्रियांश आर्य

मुंबई और पंजाब की ड्रीम इलेवन टीम (MI vs PBKS Dream 11 Team-3)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर जोस इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह
बैटर सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रोहित शर्मा
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या
गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, काइल जैमिसन, अर्शदीप सिंह
कप्तान श्रेयस अय्यर
उप-कप्तान हार्दिक पांड्या

मुंबई और पंजाब की टीम इस प्रकार हैं :

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवोन जैकब्स, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रिचर्ड ग्लीसन, चैरिथ असलंका।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाल विजयकुमार, यश ठाकुर, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, काइल जैमीसन।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article