शहर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतक पुजारी देवानंद स्वामी रिटायर्ड फौजी थे जो ग्वालियर के मूल निवासी थे। आलाधिकारियों की माने तो अभी तक की जांच पड़ताल में ये बात निकलकर सामने आई है कि कहीं ना कहीं हत्यारे मृतक के परिचित रहे होंगे इसलिए उन्होंने पहले पुजारी को आवाज देकर बाहर बुलाया।

Image

मुजफ्फरनगर में पुजारी की गोली मारकर हत्या। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक मंदिर के पुजारी की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, घटना को अंजाम देकर बाइक सवार हत्यारे जहां मौके से फरार हो गए तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए मृतक पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बाइक सवार दो बदमाशों ने की हत्या

दरसअल भौराकला थाना क्षेत्र स्थित आईआईटी कॉलेज के प्रांगण में बने शिव मंदिर के 81 वर्षीय पुजारी देवानंद स्वामी की मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने पहले पुजारी को आवाज दी और उसके बाद बाहर आने पर उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हत्यारे जहां मौके से फरार हो गए तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

रिटायर्ड फौजी थे पुजारी देवानंद स्वामी

जानकारी के मुताबिक मृतक पुजारी देवानंद स्वामी रिटायर्ड फौजी थे जो ग्वालियर के मूल निवासी थे। आलाधिकारियों की माने तो अभी तक की जांच पड़ताल में ये बात निकलकर सामने आई है कि कहीं ना कहीं हत्यारे मृतक के परिचित रहे होंगे इसलिए उन्होंने पहले पुजारी को आवाज देकर बाहर बुलाया ओर उसके बाद फिर हत्या कर घटना को अंजाम दे डाला। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सबूत लगे हैं जिसके चलते आलाधिकारियों द्वारा तीन टीमो का गठन करके हत्यारो की गिरफ़्तारी के लिए लगाया गया है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

बरहाल इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भौराकला में एक सूचना प्राप्त हुई थी कि आईटीआई कॉलेज भौराकला में जो स्थिति शिव मंदिर है। उसके जो पूजारी है स्वामी देवानंद भारती उनकी उम्र लगभग 81 वर्ष है। दो लड़के थे वह मोटरसाइकिल से आए थे। प्रथम दृष्टि से यह प्रतीत होता है कि कोई ऐसा व्यक्ति जो पहले से स्वामी जी को जानता था उसी ने इस हत्या को अंजाम दिया है। इस हत्या की जांच में फोरेंसिक टीम लगी हुई है। हमें साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा हमने सर्विलांस की और एसओजी की और थाने की तीन टीमें अलग से लगा रखी हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article