Ranabaali: साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' (Ranabaali) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। शादी के बाद दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-धुरंधर 2 के हिमालय जैसे रिकॉर्ड को तोड़ देगी अजय देवगन की Drishyam 3? 12वें दिन कमाई में आया उछाल)
सेंसर बोर्ड से पास हुई 'रणबाली'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रणबाली' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। बताया जा रहा है कि फिल्म में कोई कट नहीं लगाया गया है। विजय देवरकोंडा ने पहले बताया था कि फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 50 मिनट है। फिल्म की रिलीज से पहले विजय और रश्मिका तिरुपति मंदिर भी पहुंचे थे। दोनों ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। बॉक्स ऑफिस पर 'रणबाली' की टक्कर रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर 2' से होने वाली है। 'रणबाली' एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। इसकी कहानी 1870 के दशक में अंग्रेजों के शासन वाले दक्षिण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में 1876 से 1878 के बीच पड़े भयानक मद्रास अकाल का भी जिक्र है। उस दौर में बड़ी संख्या में लोग भूख और खाने की कमी से परेशान थे।
बताते चलें कि 'रणबाली' विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में इतिहास की कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरणा ली गई है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह किसी एक व्यक्ति की जिंदगी पर आधारित नहीं है। मालूम हो कि रणबली और रजनीकांत की फिल्म जेलर के बीच बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत देखने को मिलेगा। जेलर 2 कल यानी 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इन दोनों में से किसे लोग ज्यादा प्यार देते हैं? आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट बॉक्स पर जरूर बताएं...
