क्रिकेट

IPL 2026, PBKS vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स-गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा होगा मुल्लांपुर की पिच का हाल

IPL 2026, PBKS vs GT Pitch Report In Hindi Today Match: आज (31 March 2026) आईपीएल के 19वें सीजन का चौथा मुकाबला पिछले बार कि उपविजेता पंजाब किंग्स और साल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए जानते हैं मुल्लांपुर के मैदान की पिच रिपोर्ट, खास आंकड़े व मौसम का हाल।

Image

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट (फोटो साभार- IPL/BCCI)

Punjab Kings vs Gujarat Titans Match Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का चौथा मुकाबला मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (Punjab Kings vs Gujarat Titans) के खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Mullanpur, New Chandigarh) में खेला जाएगा। जहां पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करेंगे। आईपीएल 2026 का यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (Punjab Kings vs Gujarat Titans Head to Head)

श्रेयस अय्यर ने पिछले साल अपनी कप्तानी के करिश्मे से पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इस साल उनका लक्ष्य पंजाब का आईपीएल खिताब जीतने का 19 साल लंबा इंतजार खत्म करने का होगा। वहीं, गुजरात टाइटंस अपने डेब्यू सीजन साल 2022 में कप जीती थी। इसके अगले साल 2023 में वह फाइनल तक पहुंची थी और रनर-अप रही थी। हालांकि, इसके बाद वह उतना अच्छा नहीं कर पाई। साल 2024 में उसके कप्तान बदल गए और हार्दिक पांड्या के जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया है। लेकिन, पिछले दो सीजन में वह गुजरात को पुरानी लय नहीं दिला सके हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले हुए हैं। जिसमें गुजरात ने 6 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं, वहीं पंजाब किंग्स ने भी 3 मैच जीते हैं। अगर पिछले सीजन की बात करें तो IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। जिसे पंजाब किंग्स ने 11 रनों से अपने नाम किया था। वहीं IPL 2024 में दोनों टीमों ने दो मैच खेले थे। जिसमें से एक मैच पंंजाब किंग्स ने और एक मैच गुजरात टाइटंस ने जीता था।

पीएसईबी वर्सेज जीटी

हेड टू हेड पंजाब किंग्स कप्तानश्रेयस अय्यरपंजाब किंग्स प्रदर्शन (पिछला सीजन)टीम को फाइनल तक पहुंचायापंजाब किंग्स लक्ष्य (2026)19 साल बाद IPL खिताब जीतनागुजरात टाइटंस डेब्यू2022गुजरात टाइटंस (2022)चैंपियन बनीगुजरात टाइटंस (2023)फाइनल (रनर-अप)गुजरात टाइटंस (2024)प्रदर्शन कमजोरगुजरात टाइटंस कप्तान बदलावहार्दिक पांड्या की जगह शुभमन गिलशुभमन गिल कप्तानीपिछले 2 सीजन में टीम को पुरानी लय नहीं दिला सकेकुल मुकाबले6 मैचगुजरात टाइटंस जीत3 मैचपंजाब किंग्स जीत3 मैचIPL 2025 मैच1 मैचIPL 2025 विजेतापंजाब किंग्स (11 रन से)IPL 2024 मैच2 मैचIPL 2024 परिणाम1-1 (दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता)

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज के आईपीएल फाइनल की पिच रिपोर्ट (PBKS vs GT IPL Match Pitch Report)

आज पंजाब और गुजरात की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का चौथा मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपु स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम का विकेट थोड़ा अनिश्चित रहता है। पिछले साल इसी पिच पर कुछ मैचों में 200 से ज्यादा रन बने, तो कुछ मैच में टीमें 120 रनों तक पहुंचने में भी संघर्ष करती नजर आईं। मु्ल्लांपुर की आउटफील्ड काफी तेज है, जिसका फायदा अच्छे शॉट्स खेलने वाले बल्लेबाजों को मिलता है। यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की मदद करती है और मैच का अंत होते-होते स्पिनर्स को फायदा मिलता है। पिच की स्थिति को देखते हुए यहां टॉस जीतने वाला कप्तान अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है।

आईपीएल 2026 में पंजाब और गुजरात के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For Punjab vs Gujarat IPL 2026 Match)

पिछली बार की तरह ही इस बार भी पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी काफी शानदार नजर आ रही है। टीम के पास कई ऐसे धुरंधर बल्लेबाज हैं, जो पहले ही ओवर से आक्रामक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। टॉप ऑर्डर में प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) और प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) की सलामी जोड़ी देखने को मिलेगी। जबकि नंबर तीन की पोजीशन पर खुद कप्तान अय्यर (Shreyas Iyer) नजर आएंगे। वहीं गेंदबाजी की अगुवाई अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) करते नजर आएंगे और स्पिन गेंदबाजी की कमान युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के कंधों पर होगी। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल (Shubhman Gill) और साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के भरोसे नैय्या पार लगाने को देख रही होगी। इसके साथ ही जोस बटलर (Jos Buttler) भी धुआंधार बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। अगर गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) के कंधों पर होगा, जबकि स्पिनर के रूप में राशिद खान (Rashid Khan) और साई किशोर (Sai Kishore) नजर आएंगे। इस मैच में गुजरात के कप्तान गिल और पंजाब के गेंदबाज युजवेंद्र चहल के बीच मजेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। चहल ने अब तक गिल को आठ मुकाबलों में तीन बार आउट किया है। वहीं गिल ने उनके खिलाफ 122 की स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाए हैं।

पंजाब और गुजरात की आईपीएल 2026 टीमें (Punjab Kings and Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)

पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Punjab Kings Full Squad)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसन, शशांक सिंह, बेन ड्वारश्विस, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, मिचेल ओवेन, कूपर कॉनली, अजमतउल्लाह ओमरजाई, लॉकी फर्ग्युसन, विजयकुमार वैशक, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, सूर्यांश शेडगे, पायला अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह।

गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2026 की टीमः (Gujarat Titans Full Squad)

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान,

राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, गुरनुर ब्रार, अरशद खान, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कशाग्र, निशांत संधु, मानव सुथार, अनुज रावत, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बेंटेन, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा।

मैच का समय: शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच, सात बजे होगा टॉस।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article