Today IPL Match 31 March 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के चौथे मैच में दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी, जिसमें से एक टीम को अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश है। पिछले साल वह रनअप रही थी। जी हां आपने सही अंदाजा लगाया। हम बात कर रहे पंजाब किंग्स की ही। आज आईपीएल में पंजाब का सामना गुजरात से है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने पिछले साल आईपीएल फाइनल खेला था। हालांकि, दुर्भाग्यवश रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार गए। एक बार फिर अपनी किस्मत बदलने पंजाब किंग्स पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरेगी।
गुजरात को अपने दूसरे खिताब की तलाश
वहीं, दूसरी ओवर साल 2022 में खिताब जीत चूकी गुजरात टाइटन्स शुभमन गिल की कप्तानी में अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में है। साल 2023 में हार्दिक की कप्तानी में टीम ने लगातार दूसरी बार फाइनल खेला था, लेकन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसा रहा है हेड टू हेड
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो कुल छह बार दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं। इसमें से तीन बार गुजरात ने तो तीन बार पंजाब किंग्स ने बाजी मारी है। यानी मुकाबला बराबरी का रहा है। दोनों टीमें जब भी मैदान पर उतरी हैं तो मुकाबला कांटे का हुआ है।
दोनों टीमों में हैं पावर हिटर
PBKS और GT दोनों ही टीमों में कई सारे बेहतरीन पावर हिटर्स मौजूद हैं। प्रियांश आर्या ने IPL 2025 में 25 छक्के लगाए थे। प्रभसिमरन सिंह ने भी 30 छक्के लगाए थे। इसमें से 17 छक्के उन्होंने पावरप्ले में जड़े थे। जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 39 छक्के जड़े थे।
मजेदार होगा मैच
GT की टीम भी छक्के लगाने के मामले में कम नहीं है। कप्तान शुभमन गिल और जॉस बटलर दोनों ने पिछले सीजन अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 24 छक्के जड़े थे। साई सुदर्शन 21 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर थे। वहीं, शाहरुख खान अब तक IPL में 50 छक्के जड़ चुके हैं। ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के पावर हिटर्स की जंग होने वाली है।
