LIVE

PBKS vs GT Highlights: कूपर कॉनली के अर्धशतक की बदौलत जीता पंजाब, गुजरात को रोमांचक मुकाबले में दी तीन विकेट से मात

PBKS vs GT IPL Match Highlights (पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स): आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पिछले साल की उप-विजेता पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटन्स की चुनौती थी। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने गुजरात को तीन विकेट से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे। पंजाब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली। यहां पढ़ें आईपीएल 2026 के चौथे मैच की पूरी हाईलाइट्स।

Umesh KumarUpdated Mar 31, 2026, 23:57 IST
Follow on Google News
PBKS Vs GT IPL Live Score Today Match watch live scorecard updates online पीएसईबी वर्सेज जीटी लाइव स्कोर

PBKS vs GT Highlights: कूपर कॉनली के अर्धशतक की बदौलत जीता पंजाब, गुजरात को रोमांचक मुकाबले में दी तीन विकेट से मात

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स ( PBKS vs GT IPL 2026 Match Highlights in Hindi): आईपीएल 2026 के चौथे रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से मात देकर जीत के साथ आगाज किया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के 39 और जोस बटलर के 38 रन की पारी के दम पर पंजाब किंग्स को 163 रन का लक्ष्य दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन की अहम साझेदारी की। इन दोनों के अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 25 और वाशिंगटन सुंदर ने 18 रन बनाए। पंजाब की ओर से विजय कुमार वैशाख ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 7 विकेट गंवाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। पंजाब की इस जीत में कूपर कॉनली ने अहम भूमिका निभाई। कॉनली ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में अर्धशतक जड़ते हुए नाबाद 72 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर लौटे। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

गुजरात की पारी

पहली विकेट जल्दी गिरने के बाद शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 35 गेंद पर 46 जोड़े। तेज खेल रहे गिल अर्धशतक की दहलीज पर पहुंच गए थे, लेकिन चतुर चालाक चहल ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिल को अपने जाल में फंसाया और 39 रन के स्कोर पर आउट किया। गुजरात को 83 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।

गिल के आउट होने के बाद फिलिप्स बल्लेबाजी करने आए। वह अच्छी लग में दिख रहे थे लेकिन, वह गुजरात के लिए डेब्यू मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह विजयकुमार का शिकार बने। ग्लेन फिलिप्स 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सेट हो चुके जोस बटलर को युजवेंद्र चहल ने अपने जाल में फंसाया। 119 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा।

बटलर 33 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए। गुजरात को 129 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। 144 पर टीम का पांचवां और 150 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा। पंजाब की तरफ से विजयकुमार ने तीन विकेट चटकाए। एक विकेट मार्को यान्सन को मिला।

पंजाब का रन चेज

गुजरात के 163 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में रबाडा ने प्रियांश आर्य को 7 के स्कोर पर आउट कर दिया। हालांकि, इसके बाद प्रभसिमरन और कूपर कॉनली ने तेज खेलते हुए पहले छह ओवर में टीम का स्कोर 55 के पार पहुंचा दिया है।

प्रभसिमरन और कूपर कॉनली के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद पर 76 रन की साझेदारी की। यहां से मैच पंजाब की मुट्ठी में था। लेकिन राशिद खान ने प्रभसिमरन को 37 के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लेकर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया है। पंजाब ने 8 रन के अंदर चार विकेट गंवाए। श्रेयस (18), नेहाल वढेरा (3), शशांक सिंह (4) और मार्कस स्टाइनिस (0) जल्दी पवेलियन लौट गए।

हालांकि, कूपर कॉनली ने एक छोर संभालते हुए 34 गेंद पर अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जड़ा। वह अंत तक नाबाद रहे। कूपर कॉनली ने 44 गेंद पर पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। बार्टलेट ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन:- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल


आईपीएल 2026 के चौथे मैच PBKS vs GT के पूरे हाईलाइट्स यहां पढ़ें-

MAR 31, 2026 23:25 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब ने तीन विकेट से जीता मुकाबला

क्या मैच रहा। शुरुआत में पंजाब किंग्स के हाथ में मैच था। लेकिन 110 पर दो से 118 तक पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गंवा दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया। हालांकि, पंजाब किंग्स के लिए कूपर कॉनली ने मैच विनिंग पारी खेली। कूपर ने 44 गेंद पर नाबाद 72 रन की पारी खेली और पंजाब को तीन विकेट से जीत दिला दी। कूपर कॉनली के बल्ले से विजयी चौका निकला।
MAR 31, 2026 23:14 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब का गिरा सातवां विकेट

आलोक शर्मा ने डेब्यू आईपीएल मैच में अपनी पहली विकेट हासिल कर ली। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर शर्मा ने मार्को यान्सन को गिल के हाथों कैच आउट करवाया। मैच में टर्निंग प्वाइंट आ गया है। बार्टलेट बल्लेबाजी करने के आए हैं। इस ओवर 5 रन बने।

18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर- 147/7
MAR 31, 2026 23:09 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर-142/6

मार्को यान्सन ने दबाव कम करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा को सिक्स जड़ा। प्रसिद्ध ने अपने तीसरे ओवर में 9 रन दिए। वह 15 रन देकर तीन विकेट चटका चुके हैं। कूपर 39 गेंद पर 61 रन बनाकर क्रीज पर हैं। यान्सन 7 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 31, 2026 23:04 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 16वें ओवर में बने 12 रन

कूपर कॉनली ने एक छोर संभालते हुए 34 गेंद पर अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। कूपर कॉनली 37 गेंद पर 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्को यान्सन 2 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। रबाडा के ओवर में 12 रन बने। इन रनों की मदद से पंजाब किंग्स पर से दबाव कम हो गया।

16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर- 133/6
MAR 31, 2026 22:57 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाए तीन विकेट

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ओवर में एक विकेट निकाला। इसके बाद 15वें ओवर में दो विकेट लेकर मैच का पूरा रूख मोड़ दिया है। पंजाब किंग्स ने 8 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए हैं। गुजरात के गेंदबाजों ने 12 रन देकर चार विकेट निकाले हैं। 110 रन पर पंजाब के दो विकेट गिरे थे। इसके बाद 110 पर तीसरा विकेट गिरा। फिर 118 तक पहुंचते-पहुंचते अपने चार विकेट गंवा दिए।

15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 121/6
MAR 31, 2026 22:51 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब का गिरा पांचवां विकेट

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने दूसरे ओवर में भी पंजाब को बड़ा झटका दे दिया है। शशांक सिंह को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। 110 के स्कोर पर टीम का तीन विकेट गिरा था 118 तक पहुंचते-पहुंचते पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। शशांक सिंह 4 रन ही बना सके।
MAR 31, 2026 22:48 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब को लगा चौथा झटका

14वें ओवर की पहली गेंद पर पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने नेहाल वढेरा को आउट किया। गुजरात की वापसी का दरवाजा खुल गया है। शशांक सिंह क्रीज पर आए हैं। बारिश अभी भी हो रही है। इसलिए पंंजाब के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के चक्कर अपना विकेट गंवा रहे हैं। मन में डीआरएस का डर सता रहा है।

14 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर- 118/4
MAR 31, 2026 22:43 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: श्रेयस अय्यर की पारी समाप्त

इम्पैक्ट सब के रूप में आकर प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली ही गेंद पर बड़ी सफलता दिलाई। कृष्णा ने श्रेयस अय्यर को डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर कैच आउट करवाया। श्रेयस 11 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। 13वें ओवर में मात्र तीन रन बने। कूपर 30 गेंद पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 113/3
MAR 31, 2026 22:39 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 110 पहुंचा पंजाब का स्कोर

12 ओवर समाप्त हो गए हैं। इस ओवर में 11 रन बने। कूपर कॉनली अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 30 गेंद पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 गेंद पर 18 रन बनाकर श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। इस ओवर में कूपर का एक शॉट श्रेयस अय्यर के हाथ में लगा था और फिजियो को मैदान पर आना पड़ा था।
MAR 31, 2026 22:32 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 11वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने जड़े दो छक्के

मुल्लांपुर में बूंदा-बांदी जारी है। हालांकि, अंपायर ने खेल नहीं रोका है। 11वें ओवर में आलोक शर्मा गेंदबाजी करने आए। दूसरी और तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने दो लगातार सिक्स जड़े। 11वें ओवर में 13 रन बने। पंजाब किंग्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं।
MAR 31, 2026 22:27 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: राशिद खान ने तोड़ी साझेदारी

प्रभसिमरन और कूपर कॉनली के बीच 49 गेंद पर 76 की साझेदारी को राशिद खान ने तोड़ा। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रभसिमरन बड़ा शॉट खेलने गए और बाउंड्री पर लपके गए। मुल्लांपुर मौसम ने करवट बदल ली है। बूंदा-बांदी जारी है। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं। प्रभसिमरन 37 रन बनाकर आउट हुए। कूपर 26 गेंद पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर- 86/2
MAR 31, 2026 22:23 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 9वें ओवर में बने 9 रन

वॉशिंगटन सुंदर पंजाब की पारी का 9वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर प्रभसिमरन ने डीप मिडविकेट की तरफ सिक्स जड़ा। इसके बाद सिंगल लेकर स्ट्राइक चेंज कर लिया।
MAR 31, 2026 22:21 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 8वें ओवर में बने 8 रन

राशिद खान के दूसरे ओवर की दूसरे गेंद पर कूपर कॉनली ने डीप मिडविकेट की तरफ सिक्स जड़ा। कॉनली 21 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रभसिमरन 19 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर- 72/1
MAR 31, 2026 22:18 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी

ब्रेक के बाद वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी करने आए। 7वें ओवर में 9 रन बने। प्रभसिमरन ने पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ सिक्स जड़ा। कूपर कॉनली और प्रभसिमरन के बीच 35 गेंद पर 57 रन की साझेदारी हो चुकी है।

7 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर- 64/1
MAR 31, 2026 22:11 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: राशिद खान के ओवर में बने पांच रन

पहले पावरप्ले का आखिरी ओवर राशिद खान करने आए। इस ओवर में 5 रन बने। पंंजाब ने छह ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। कूपर 16 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रभसिमरन 12 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 31, 2026 22:07 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब के 50 रन पूरे

पंजाब ने पांच ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। आलोक शर्मा के पहले ओवर में 13 रन बने। कूपर ने एक सिक्स और प्रभसिमरन ने आखिरी गेंद पर एक चौका जड़ा। कॉनली 14 गेंद पर 22 रन और प्रभसिमरन 9 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 24 गेंद पर 43 रन की साझेदारी हो चुकी है।

5 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर- 50/1
MAR 31, 2026 22:01 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: प्रभसिमरन ने रबाडा पर जड़े दो सिक्स

चौथे ओवर में पंजाब ने रन गति को बढ़ाया। इस में प्रभसिमरन ने अहम भूमिका निभाई। पहली गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑन पर सिक्स जड़ा। यह गेंद 149.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गेंद थी। दूसरी गेंद पर भी प्रभसिमरन ने स्पीड का फायदा उठाया और थर्डमैन की तरफ सिक्स जड़ा। आखिरी गेंद पर कूपर कॉनली ने लॉन्ग ऑफ की तरफ गजब का सिक्स जड़ा। इस ओवर में कुल 19 रन बने।

4 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर- 37/1
MAR 31, 2026 21:56 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 18/1

तीसरे ओवर में कूपर ने कई बार बड़े शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन, आखिरी गेंद पर ही चौका हासिल करने में सफल हो पाए। कॉनली 7 गेंद पर 9 रन और प्रभसिमरन 3 गेंद पर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब की शुरुआत अभी उम्मीद से परे रही है।
MAR 31, 2026 21:50 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब को लगा पहला झटका

पंजाब किंग्स का 7 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। कगिसो रबाडा ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश आर्य को आउट किया। लेंथ पर पुल करने का प्रयास करने गए, लेकिन गेंद बल्ले से लगने के बाद खड़ी हो गई और अशोक शर्मा ने आसान सा कैच लपका। कूपर कॉनली क्रीज पर आए हैं। दूसरे ओवर में मात्र 3 रन बने।

2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 10/1
MAR 31, 2026 21:46 IST

PBKS vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: पहले ओवर में बने 7 रन

मोहम्मद सिराज गुजरात की तरफ से पहला ओवर करने आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रियांश आर्य ने कवर्स के ऊपर से सिक्स जड़ा। पहले ओवर में कुल 7 रन बने।