क्रिकेट

PBKS vs GT Highlights: पंजाब को घर में मिली लगातार चौथी हार, जीत के साथ गुजरात ने पॉइंट टेबल में दो स्थान की लगाई छलांग

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 22, 2024, 05:51 AM IST

PBKS vs GT Highlights: मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। टीम की यह 8 मैचों में चौथी जीत है, जबकि पंजाब किंग्स की छठवीं हार है। इसी जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 6 नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब किंग्स 4 अंक के साथ 9वें नंबर पर आ गई है।

Image

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस मुकाबले का ताजा अपडेट यहां देखें।

Photo : Times Now Digital

PBKS vs GT Highlights: राहुल तेवतिया को जिस काम के लिए जाना जाता है, उन्होंने वह काम एक बार फिर करके दिखाया। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से गुजरात टाइटंस ने एक और मुकाबले में जीत हासिल की। गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। टीम की यह 8 मैचों में चौथी जीत है, जबकि पंजाब किंग्स की छठवीं हार है। पंजाब की मौजूदा सीजन में यह घर में पांच मैचें में चौथी हार है। इसी जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 6 नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब किंग्स 4 अंक के साथ 9वें नंबर पर आ गई है।

मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने गुजरात टाइटंस को 143 रन का लक्ष्य दिया। प्रभसिमरन सिंह ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी गुजरात टाइटंस ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभमल गिल ने 35 रन बनाए। साई सुदर्शन भी 31 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राहुल तेवतिया ने 18 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 36 रन की नाबाद पारी खेली। पंजाब के हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

पंजाब और गुजरात मुकाबले का ताजा अपडेट यहां देखें

  • मेजबान टीम पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।
  • पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने क्रीज पर आए।
  • प्रभसिमरन सिंह ने पारी का पहला चौका जड़ा। उन्होंने संदीप वॉरियर की ओवर में पारी का पहला चौका जड़ा।
  • चौके के बाद छक्का भी प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से निकला। प्रभसिमरन ने संदीप वॉरियर की गेंद पर छक्का जड़ा।
  • पंजाब को छठे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा। प्रभसिमरन सिंह 21 गेंदों पर 3 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मोहित शर्मा ने पवेलियन भेजा।
  • पंजाब किंग्स ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए।
  • पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन का बल्ला शांत रहा। उन्होंने 19 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 20 रन बनाए। उनको राशिद खान ने आउट किया।
  • शशांक सिंह का बल्ला शांत रहा। वे 12 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनको साई किशोर ने आउट कर पवेलियन भेज दिया।
  • ताबड़ताेड़ बल्लेबाजी करने वाले आशुतोष शर्मा का बल्ला भी आज शांत रहा। वे सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। आशुतोष भी साई किशोर की गेंद को नहीें पढ़ पाए।
  • हरप्रीत सिंह और हरप्रीत बरार ने 8वें विकेट के लिए 22 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। हरप्रीत बरार ने 12 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए।
  • पंजाब किंग्स की टीम 20वें ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई।
  • गुजरात के साई किशोर ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन दिए और सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।
  • गुजरात के रिद्धिमान साहा के बल्ले से पारी का पहला चौका निकला। हालांकि, वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए।
  • गुजरात टाइटंंस ने पावरप्ले में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई टीम ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए।
  • कप्तान शुभमन गिल का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। वे 35 रन बनाकर आउट हो गए। उनको लियाम लिविंगस्टोन ने कागिसो रबाडा के हाथों कैच आउट कराया।
  • साई सुदर्शन भी बड़ा पारी नहीं खेल पाए। वे 34 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए।
  • राहुल तेवतिया ने टीम के लिए जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 18 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 16 रन की नाबाद पारी खेली।
  • पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, संदीप वॉरियर, मोहित शर्मा।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

सैम कुरेन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article