क्रिकेट

PBKS vs DC Flashback: पंजाब के लिए घातक साबित हो सकता है यह बल्लेबाज, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बदल दिया था मैच का रुख

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 17, 2023, 12:33 PM IST

PBKS vs DC Flashback: आईपीएल के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। पिछले सीजन की बात करें तो पंजाब और दिल्ली के बीच दो मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही मैचें में दिल्ली की टीम को जीत मिली थी।

Image

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

PBKS vs DC Flashback: आईपीएल के 16वें सीजन के 64वें मुकाबले में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली से ज्यादा पंजाब के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन जीत को लेकर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों के बीच अभी तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इसमें पंजाब ने 16 मैचों में, जकि दिल्ली ने 15 मैचों में जीत हासिल की है। मौजूदा सीजन की बात करें तो पंजाब को कुल 12 मैचों में से 6 में जीत और इतने ही मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है, जबकि दिल्ली का मौजूदा सीजन कुछ खास नहीं रहा। टीम को कुल 12 मैचों में से सिर्फ 4 में जीत मिली है और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

पॉइंट टेबल की बात करें तो शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स 12 मैचों में 12 अंक के साथ टेबल में 8वें नंबर पर है। वहीं, डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में सिर्फ 8 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। प्लेऑफ की रेस से दिल्ली की टीम लगभग बाहर हो चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स की उम्मीद अभी भी बरकरार है।

मिचेल मार्श ने खेली थी शानदार पारी

पिछले साल दिल्ली ने पंजाब को दो मुकाबले में मात दी थी। लीग के पहले मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 9 विकेट से, जबकि दूसरे मुकाबले में 17 रन से हराया था। दूसरें मुकाबले में दिल्ली के स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श का पंजाब के खिलाफ जमकर बल्ला चला था। उन्होंने 131.25 की स्ट्राइक रेट से 48 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा सरफराज खान ने 200 की स्ट्राकइ रेट से 16 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए थे। हालांकि, इस मुकाबले में डेविड वॉर्नर और कप्तान रिषभ पंत का बल्ला शांत रहा था। वहीं, मौजूदा सीजन की बात करें तो पंजाब ने दिल्ली को 31 रन से हराया था।

शार्दुल ने की थी खतरनाक गेंदबाजी

पिछले सीजन में दिल्ली की ओर से खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने पंजाब के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी की थी। उन्होंने 9 की इकोनॉमी से 4 ओवर में 36 रन दिए थे और सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे। इसी तरह अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी विकेट चटकाने में सफल रहे थे। अक्षर ने 4 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए थे। वहीं, कुलदीप ने 3 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए थे। शार्दुल मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम की ओर से खेल रहे हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article