क्रिकेट

IPL 2023, PBKS vs DC Pitch Report, Weather: पंजाब-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की पूरी स्थिति, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 17, 2023, 12:30 PM IST

IPL 2023, PBKS vs DC Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (17 April 2023) आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये सीजन का 64वां मैच होगा। इस मुकाबले का आयोजन हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कैसी होगी इस मैदान की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम।

Image

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज धर्मशाला में पहली बार मैच
  • आमने-सामने होंगी पंजाब और दिल्ली की टीमें
  • दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है

IPL 2023, PBKS vs DC Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज का मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का ये इस सीजन में दूसरा मुकाबला होगा। पहले चरण के मुकाबले में दिल्ली के मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था जहां मेहमान पंजाब किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उन्हीं के घर में 31 रन से शिकस्त दे दी थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है यानी वो प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर है।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान वे सिर्फ 4 मैचों में जीत दर्ज कर सके जबकि 8 मुकाबले गंवा दिए। उनके सिर्फ 8 अंक हैं और वे अंक तालिका में अंतिम पायदान पर हैं। बात करें पंजाब किंग्स की तो शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम ने अब तक 12 मैचों में 6 मैच जीते हैं और 6 मैच गंवाए हैं, वे 12 अंकों के साथ आठवें नंबर पर हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स के पास अब भी मौका है कि वो प्लेऑफ के लिए अंतिम चार में अपना दावा ठोक सके। लेकिन दिल्ली की टीम उनको हराकर अपने साथ-साथ उनको भी लेकर डूब सकती है। तो आइए अब जानते हैं कि इस मैच पिच रिपोर्ट कैसी होगी और कैसा होगा धर्मशाला का मौमस।

केसी होगी पंजाब-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट? (PBKS vs DC Pitch Report)

आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला वैसे तो एक न्यूट्रल वेन्यू धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाना है लेकिन इसे पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड भी बताया जा रहा है। धर्मशाला में इस सीजन अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला गया है। बर्फीली पहाड़ियों से घिरे इस खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए कुछ ना कुछ मौजूद रहने के आसार हैं। जैसा कि आपको बताया कि इस सीजन में अब तक यहां एक भी मुकाबला नहीं हुआ है इसलिए यहां की पिच को पढ़ पाना आसान नहीं होगा, लेकिन स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

आज कैसा होगा धर्मशाला का मौसम? (Dharamshala Weather Today)

अब तक आईपीएल 2023 में जितने भी मैदानों पर मैच खेले गए हैं, अधिकतर जगह पर खिलाड़ियों को जमकर पसीना बहाना पड़ा है। लेकिन धर्मशाला में उनको थोड़ी राहत मिल सकती है। समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर बसे धर्मशाला का तापमान आमतौर पर ठंडा ही रहता है और ये मुकाबला भी शाम 7.30 बजे से खेला जाना है। आज आसमान में बादल रहेंगे, थोड़ी बहुत बारिश भी हो सकती है लेकिन ये उतनी नहीं होगी कि मैच पर प्रभाव डाल सके। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने के आसार हैं।

आईपीएल 2023 के इस मुकाबले में सभी की नजरें पंजाब किंग्स की टीम पर रहेंगी कि वे दिल्ली की चुनौती को पार करते हुए प्लेऑफ की दौड़ में बने रह पाते हैं या नहीं। टीम के पास शिखर धवन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे कई धुरंधर मौजूद हैं लेकिन निगाहें प्रभसिमरन सिंह पर रहेंगी जिन्होंने पिछले मुकाबले में शतक जड़कर सबको चौंका दिया था।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article